Monday, 28 July 2025



, पिछले सात सालों में 18 लाख उद्यम बंद हुए


Published from Blogger Prime Android App

 एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले सात वर्षों (2015-16 से 2022-23) में भारत में लगभग 18 लाख उद्यम (MSMEs और अन्य व्यवसाय) बंद हो गए। यह आंकड़ा चौंकाने वाला हैं क्योंकि यह देश की आर्थिक विकास दर,रोजगार सृजन और औद्योगिक गतिविधियों पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उसका मुख्य कारण देखें तो कोविड-19 महामारी का प्रभाव व लॉकडाउन और मांग में कमी ने छोटे व्यवसायों को बुरी तरह प्रभावित किया। जीएसटी और नोटबंदी की मार से कई छोटे उद्यम नए टैक्स सिस्टम और नकदी संकट से उबर नहीं पाए। नये व छोटे व्यापारियों को कर्ज़ और फंडिंग की समस्या खडी हो गई। MSMEs को बैंक लोन न मिलना या देरी से मिलना। बढ़ती प्रतिस्पर्धा से बड़ी कंपनियों और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स के आगे छोटे व्यवसाय टिक नहीं पाए। उपर से रॉ मटीरियल की महंगाई और सप्लाई चेन में दिक्कतें। उसका प्रभाव यह हुआ कि रोजगार घटे छोटे उद्यम भारत में सबसे ज्यादा रोजगार देते हैं। बंद होने से बेरोजगारी बढ़ी। अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ा।  MSME सेक्टर भारत के GDP में 30% योगदान देता है।  ग्रामीण अर्थव्यवस्था प्रभावित हुए। छोटे शहरों और गाँवों में तो व्यापार ठप हुए। सरकारी प्रयास देखें तो सरकार ने आत्मनिर्भर भारत पैकेज, MSME लोन गारंटी योजना और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस जैसे कदम उठाए लेकिन अभी भी कई उद्यमियों को राहत नहीं मिल पाई है। यह स्थिति चिंताजनक है और इससे निपटने के लिए बेहतर क्रेडिट सपोर्ट,टैक्स राहत और मार्केट एक्सेस जैसे उपायों की जरूरत है।  अब रिपोर्ट विस्तार से देखें तो देश में जुलाई 2015 से जून 2016 और अक्टूबर 2022 से सितंबर 2023 के दौरान विनिर्माण क्षेत्र के 18 लाख असंगठित उद्यम बंद हो गए हैं। इस दौरान इन असंगठित उद्यमों में काम करने वाले 54 लाख लोगों की नौकरियां चली गईं हैं। पिछले दिनों में जारी असंगठित क्षेत्र के उद्यमों के वार्षिक सर्वेक्षण की फैक्ट शीट और राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) द्वारा 2015-16 में किए गए 73 वें दौर के सर्वेक्षण के तुलनात्मक विश्लेषण से यह चौंका देने वाली बात सामने आई है। अक्टूबर 2022 से सितंबर 2023 के दौरान विनिर्माण क्षेत्र में करीब 178.2 लाख असंगठित इकाइयां काम कर रही थीं। जो जुलाई 2015 से जून 2016 के बीच काम कर रहीं 197 लाख असंगठित इकाइयों की तुलना में करीब 9.3 प्रतिशत कम हैं। इसी तरह से इन प्रतिष्ठानों में काम करने वाले लोगों की संख्या भी इस दौरान करीब 15 प्रतिशत घटकर 3.06 करोड़ रह गई है। जो पहले 3.604 करोड़ थी। अनिगमित उद्यम में वे कारोबारी इकाइयां शामिल होती हैं । जो अलग कानूनी इकाइयों के रूप में निगमित नहीं होती हैं। आमतौर पर इन उद्यमों में छोटे व्यवसाय, एकल स्वामित्व,वस्तु एवं सेवा कर और कोविड महामारी जैसे लगातार लगे झटकों के कारण अनौपचारिक क्षेत्र के उपक्रम गंभीर रूप से प्रभावित हुए थे उसकी साझेदारी और अनौपचारिक क्षेत्र के कारोबार शामिल होते हैं। 

Published from Blogger Prime Android App

एक अंग्रेजी अखबार ने 15 जून को खबर दी थी कि अप्रैल 2021 से मार्च 2022 में महामारी के दौरान जो कर्मचारियों की संख्या का निचला स्तर था। उसकी तुलना में अक्टूबर 2022 से सितंबर 2023 के बीच 1.17 करोड़ कामगार शामिल हुए हैं और भारत के व्यापक अनौपचारिक क्षेत्र में कुल कर्मचारियों की संख्या 10.96 करोड़ हो गई है लेकिन यह संख्या अभी भी महामारी के पहले की तुलना में कम है। सांख्यिकी पर बनी स्थायी समिति के चेयरपर्सन प्रणव सेन ने कहा कि अनिगमित क्षेत्र,जिसमें व्यापक अनौपचारिक क्षेत्र शामिल होता है लगातार लगने वाले आर्थिक झटकों से गंभीर रूप से प्रभावित हुआ है। ऐसे झटकों में वस्तु एवं सेवा कर और कोविड महामारी प्रमुख हैं। उन्होंने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि इन नीतिगत फैसलों और महामारी के कारण हुई देशबंदी के कारण अनौपचारिक क्षेत्र बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। इस क्षेत्र के प्रतिष्ठान अमूमन करीब 2.5 से 3 लोगों को काम देते हैं। इसमें ज्यादातर लोगों के खुद के कारोबार हैं या इसमें काम करने वालों में परिवार के सदस्य शामिल होते हैं इसलिए यह तर्कसंगत है कि इसकी वजह से विनिर्माण क्षेत्र में करीब 54 लाख नौकरियां खत्म हुई हैं। इसी तरह के विचार व्यक्त करते हुए श्रमिक अर्थशास्त्री संतोष मेहरोत्रा का कहना है कि सूक्ष्म,लघु और मझोले उद्यम (एमएसएमई) में बड़े पैमाने पर असंगठित क्षेत्र में होते हैं और ये गैर कृषि क्षेत्र के बाद सबसे बड़े रोजगार प्रदाता हैं। उन्होंने कहा कि लगातार लग रहे नीतिगत झटकों के कारण साल 2016 के बाद असंगठित क्षेत्र के एमएसएमई और इन इकाइयों में गैर कृषि रोजगार की स्थिति में गिरावट देखी जा रही है हालांकि मौजूदा आंकड़ों से पता चलता है कि कुल प्रतिष्ठानों की संख्या महामारी के बाद बढ़ी है। अपना उद्यम खोलने वाले लोगों की बढ़ती संख्या के कारण संख्या में बढ़ोतरी हुई है। यह बड़ी आबादी के जीवनयापन की रणनीति बनी है। इस तरह के प्रतिष्ठानों में अमूमन बाहर के लोगों की नियुक्ति नहीं होती है। यही वजह है कि इसी अनुपात में रोजगार सृजन की दर नहीं बढ़ पाई है। आंकड़ों के विश्लेषण से यह भी पता चलता है कि ट्रेडिंग सेक्टर में अनिगमित प्रतिष्ठानों की संख्या 2 प्रतिशत घटकर अक्टूबर 2022 से सितंबर 2023 के दौरान 2.25 करोड़ रह गई है। जो जुलाई 2015 से जून 2016 के दौरान 2.305 करोड़ थी हालांकि इस दौरान इस सेक्टर में कामगारों की संख्या मामूली बढ़कर 3.87 करोड़ से बढ़कर 3.90 करोड़ हो गई है। वहीं दूसरी ओर अन्य सेवा क्षेत्र में अनिगमित प्रतिष्ठानों की संख्या इस दौरान करीब 19 प्रतिशत बढ़कर 2.464 करोड़ हो गई है। जो पहले 2.068 करोड़ थी। वहीं इस क्षेत्र में काम करने वाले कामगारों की संख्या 3.65 करोड़ से 9.5 प्रतिशत बढ़कर 3.996 करोड़ हो गई है।


Thursday, 19 September 2024

 

कॉस्मोपॉलिटन शहर के कारण बड़े फिल्मकार मुंबई आकर बसे, आर्थिक राजधानी होने का भी फिल्म इंडस्ट्री को मिला लाभ

ल्यूमियर ब्रदर्स ने 7 जुलाई 1896 को मुंबई के साधारण से वॉटसन होटल में अपनी शॉर्ट फिल्में दिखाई थीं। दर्शकों में ज्यादातर अंग्रेज और कुछ भारतीय थे। यहां लोगों ने पहली बार मोशन पिक्चर देखी थी। तब शायद किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि भारत दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म इंडस्ट्री में एक होगा और मुंबई शहर उसका सबसे बड़ा केंद्र बनेगा। देश में हर साल 1500 से 2000 फिल्में बनती हैं। मीडिया कंसल्टेंसी फर्म ऑर्मैक्स मीडिया के अनुसार 2023 में भारत की सभी भाषाओं का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 12,226 करोड़ रुपये रहा, जिसमें हिंदी सिनेमा या कहें बॉलीवुड का कलेक्शन 5,380 करोड़ रुपये था। मुंबई शुरू से भारत में फिल्म इंडस्ट्री का मक्का रही है। मुंबई में ही बॉलीवुड के बसने का पहला कारण दादा साहब फाल्के को कहा जाता है। दूसरा कारण है मराठी रंगमंच और मराठी सिनेमा जो काफी समृद्ध रहा है। प्री-टॉकीज काल में हिंदी सिनेमा के समानांतर मराठी सिनेमा भी काफी डेवलप हो रहा था। महाराष्ट्र की अपनी संस्कृति भी काफी समृद्ध रही है। मुंबई का भारत की आर्थिक राजधानी होना तीसरा बड़ा कारण है। एक और कारण है वहां की सरकार का रुख। राज्य की सभी सरकारों ने हमेशा फिल्म इंडस्ट्री को प्रोत्साहित किया।

दादा साहब फाल्के से शुरुआत

दरअसल ल्यूमियर ब्रदर्स (Lumière brothers) ने 1895 में सिनेमाटोग्राफ (कैमरा, फिल्म प्रोसेसिंग और प्रोजेक्शन सिस्टम एक साथ) का आविष्कार किया था। उनकी उस स्क्रीनिंग से प्रेरित होकर दादा साहब फाल्के लंदन गए और फिल्म निर्माण की तकनीक सीखी। वहां से लौटकर कुछ असफल प्रयोगों के बाद उन्होंने ‘राजा हरिश्चंद्र’ फिल्म बनाई जो 1913 में रिलीज हुई। वह भारत में बनी पहली फिल्म थी।उटलुक हिंदी पत्रिका के संपादक और राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त फिल्म आलोचक गिरिधर झा कहते हैं, “शुरुआत मूक फिल्मों से हुई और दादा साहब फाल्के उस दौर के पायनियर थे। दूसरा दौर 1931 में शुरू हुआ जब भारत की पहली बोलती फिल्म आर्देशिर ईरानी की ‘आलम आरा’ आई।”से, ल्यूमियर ब्रदर्स की उस स्क्रीनिंग से जुड़ी एक और बात है। स्क्रीनिंग के समय वहां पर स्थानीय फोटोग्राफर हरिश्चंद्र सखाराम भाटवडेकर (सावे दादा) भी थे। फिल्म देखने के बाद उन्होंने इंग्लैंड से अपना कैमरा खरीदने का ऑर्डर किया। सावे दादा ने 1899 में मुंबई के हैंगिंग गार्डन में एक कुश्ती मैच की रिकॉर्डिंग की। प्रोसेसिंग के लिए उसकी रील को इंग्लैंड भेजना पड़ा। उसे किसी भारतीय द्वारा पहली फिल्म रिकॉर्डिंग माना जाता है।

आजादी से पहले और ठीक बाद का समय

विभाजन से पहले चार जगहों पर फिल्म स्टूडियो हुआ करते थे- मुंबई, कलकत्ता, मद्रास और लाहौर। कलकत्ता और मद्रास में तो ज्यादातर क्षेत्रीय फिल्में बनती थीं, लेकिन मुंबई और लाहौर हिंदी-उर्दू भाषाई (हिंदुस्तानी) फिल्मों के केंद्र थे। उत्तर और मध्य भारत में इनकी ऑडियंस भी काफी बड़ी थी। इसलिए मुंबई और लाहौर की फिल्म इंडस्ट्री के बीच गहरा संबंध बन गया था।1940 के दशक में के.एल. सहगल, पृथ्वीराज कपूर, दिलीप कुमार, देवानंद जैसे अभिनेता और मोहम्मद रफी, नूरजहां और शमशाद बेगम जैसे गायक-गायिका मुंबई आ गए थे। विनोद, श्याम सुंदर, गुलाम हैदर, फराज निजामी, खुर्शीद अनवर जैसे संगीत निर्देशक भी वहां आए थे। लगभग उसी समय कलकत्ता फिल्म इंडस्ट्री से भी कई बड़े निर्माता और कलाकार मुंबई आए। इनके अलावा फिल्म निर्माण से जुड़े टेक्नीशियन भी यहां काम की तलाश में आ गए।गिरिधर झा कहते हैं, “इस तरह मुंबई बड़े स्टार का हब बन गई। कोलकाता की फिल्मों पर बांग्ला भाषा वहां की संस्कृति का प्रभाव था। यही स्थिति मद्रास में बनने वाली फिल्मों की थी। लेकिन मुंबई की प्रकृति लंबे समय से कॉस्मोपॉलिटन रही है।” ऐसा शहर जहां अनेक भाषाएं और अनेक संस्कृतियां एक साथ पल-बढ़ सकती हैं। कोलकाता या मद्रास की फिल्मों को भारत के दूसरे हिस्सों में दर्शक कम ही मिलते थे, लेकिन हिंदी फिल्में न सिर्फ हिंदी भाषी बल्कि दूसरे क्षेत्रों में भी देखी जाती थीं। झा के अनुसार, “मुंबई राष्ट्रीय स्तर पर सबको जोड़ने वाले हिंदी सिनेमा का केंद्र बन गई।”

फिल्म इंडस्ट्री के विकास के लिए कलाकारों के साथ और भी अनेक चीजें चाहिए। स्टूडियो का इन्फ्रास्ट्रक्चर, पैसा लगाने के लिए प्रोडक्शन हाउस, सिनेमाटोग्राफर, एडिटर, साउंड इंजीनियर जैसे टेक्नीशियन। मुंबई में इसका पूरा इकोसिस्टम डेवलप हुआ। देश के किसी अन्य हिस्से में फिल्म इंडस्ट्री में ऐसा नहीं था। इसलिए कोलकाता और दक्षिण से भी कई बड़े फिल्म निर्माता और कलाकार यहां आए।

मराठी संस्कृति और रंगमंच का योगदान

मराठी थिएटर भारत की सबसे समृद्ध रंगमंच परंपराओं में एक माना जाता है। सिनेमा में मराठी रंगमंच का क्या योगदान रहा है, इस सवाल पर जाने-माने अभिनेता नाना पाटेकर कहते हैं, “रंगमंच से जो कलाकार सिनेमा में जाते हैं, वही उनका योगदान होता है। पृथ्वीराज कपूर, बलराज साहनी जैसे बड़े कलाकार रंगमंच से ही सिनेमा में आए।”करीब चार दशक से मराठी रंगमंच से जुड़े और मुंबई यूनिवर्सिटी में अकादमी ऑफ थियेटर आर्ट्स के डायरेक्टर योगेश सोमण का कहना है, “मराठी सिनेमा पर रंगमंच का प्रभाव बहुत ही नेचुरल है क्योंकि अनेक लेखक, निर्देशक और एक्टर मराठी सिनेमा में भी गए।” सोमण लिमिटेड मानुषकी, दृश्यम, दृश्यम 2, ऊरी द सर्जिकल स्ट्राइक जैसी कई मशहूर फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।

आर्थिक राजधानी होने का फायदा

फिल्म निर्माण के चार केंद्रों में से सबसे अधिक पैसा मुंबई में था। शुरुआती दिनों में मुंबई के कपास कारोबारियों ने भी फिल्मों में पैसा लगाया जो कॉटन फाइनेंस नाम से जाना जाता है। मुंबई के मिल मजदूरों के रूप में फिल्मों को ऑडियंस भी मिल रही थी। भारत की राजधानी कोलकाता से बदलकर (1911 में) दिल्ली हो गई, तो उससे कोलकाता का आकर्षण भी कम हो गया था। हालांकि बाद में वहां भी सत्यजीत राय, ऋत्विक घटक और मृणाल सेन जैसे बड़े फिल्मकार हुए।गिरिधर झा कहते हैं, “मुंबई को पैसे वालों की नगरी भी कहा जाता रहा है। आज की तरह मुंबई तब भी भारत की आर्थिक राजधानी थी। इसका फायदा फिल्म इंडस्ट्री को बहुत मिला। शुरुआती दौर में फिल्मों में पैसा लगाने वाले पारसी और सिंधी थे, जो मुंबई में ही थे। बाद में गुजराती फाइनेंसर भी यहां आए। मुंबई में फिल्म इंडस्ट्री विकसित होने का यह एक बड़ा कारण रहा है।”

बड़े स्टूडियो का दौर

मुंबई में फिल्म निर्माण शुरू होने के कुछ समय बाद ही बड़े स्टूडियो का दौर शुरू हुआ तो हिमांशु राय ने पत्नी देविका रानी के साथ 1934 में बॉम्बे टॉकीज की स्थापना की। जर्मनी से डायरेक्टर फ्रेंज ऑस्टेन (Franz Osten) बुलाए गए जिनके निर्देशन में देविका रानी ने कई फिल्मों में काम किया।सोहराब मोदी ने भाई रुस्तम के साथ मिलकर 1936 में मिनर्वा मूवीटोन थियेटर की स्थापना की। उसी दौर में चंदूलाल शाह और गौहर कयूम मामाजीवाला ने रंजीत मूवीटोन की स्थापना की थी। वह अपने समय के सबसे बड़े स्टूडियो में एक था, जिसने 1929 में मूक फिल्मों से शुरुआत की थी।उन दिनों अशोक कुमार सुपरस्टार थे, वह भी मुंबई आ गए थे। उनके बहनोई शशधर मुखर्जी जैसे बड़े फिल्मकार मुंबई आए और 1943 में अशोक कुमार तथा अन्य के साथ मिलकर फिल्मिस्तान स्टूडियो और 1958 में फिल्मालय की स्थापना की। दरअसल, बंगाल से कई बड़े फिल्मकार मुंबई आए जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति मिली।झा के अनुसार, “जहां सब रहेंगे वहीं टेक्नीशियन भी होंगे, वहीं स्टूडियो भी होंगे। उस दौर में अगर कोई चाहता कि किसी दूसरे शहर में जाकर फिल्म बना लें, तो उसे पूरा सेटअप नहीं मिलता। बाद के दिनों में भोजपुरी तथा उस इलाके की अन्य भाषाओं में जो फिल्में बनती थीं, उनमें भी पोस्ट प्रोडक्शन काम मुंबई में ही होता था। आज भी उन फिल्मों का 95% काम मुंबई में ही होता है क्योंकि संसाधन यहीं हैं। इस तरह मुंबई राष्ट्रीय सिनेमा की राजधानी बन गई।”वैसे देखा जाए तो मुंबई से पहले पुणे फिल्म के लिहाज से अधिक डेवलप था। पुणे महाराष्ट्र का सांस्कृतिक केंद्र रहा है। उन दिनों वहां कई बड़े स्टूडियो थे। देवानंद जैसे कलाकार भी ऑडिशन के लिए पुणे जाते थे। दिलीप कुमार जैसे बड़े अभिनेता वहां के स्टूडियो में काम करते थे।

लोकेशन का फायदा

मुंबई की लोकेशन भी अपने आप में एक कारण है। समुद्र तट पर बसा होने के कारण मुंबई ने पहले अंग्रेजों को आकर्षित किया और उसके बाद भारत के एलीट वर्ग को। यहां लंबे समय से कॉस्मोपॉलिटन कल्चर रहा है। पुर्तगालियों से मिलने के बाद अंग्रेजों ने मुंबई को काफी डेवलप किया था। मरीन लाइंस और विक्टोरिया रेलवे स्टेशन का बहुत क्रेज था। यहां 1903 में गेटवे ऑफ इंडिया के सामने ताज होटल बना। यहां एंग्लो इंडियन बड़ी संख्या में थे, जिससे पश्चिमी प्रभाव बहुत था।झा कहते हैं, “जिस दौर में 90% भारत में गांव वाली संस्कृति थी, लोगों में गरीबी थी, उस समय मुंबई काफी विकसित हो चुकी थी। उस दौर में किसी और राज्य में वैसी समृद्धि की कल्पना नहीं की जा सकती थी। दिल्ली राजनीतिक केंद्र थी, लेकिन आजादी से पहले दिल्ली में फिल्म इंडस्ट्री का कुछ भी नहीं था।”आजादी के बाद के दौर में फिल्में काफी बिजनेस करने लगीं। अशोक कुमार, राज कपूर, दिलीप कुमार, देवानंद जैसे बड़े स्टार की फिल्में काफी पैसा कमाती थीं। पूरे देश में जैसे-जैसे हिंदी फिल्मों की लोकप्रियता बढ़ती गई, मुंबई की स्थिति और मजबूत होती गई। 1970 के दशक में हॉलीवुड की तर्ज पर इसे बॉलीवुड कहा जाने लगा। झा के अनुसार, फिल्मों के जरिए बॉम्बे को रोमांटिसाइज भी किया गया। ‘ऐ दिल है मुश्किल जीना यहां… मुंबई मेरी जान’ गाना इसका उदाहरण है। एक तरह से लोगों के मस्तिष्क में यह बात बिठाई गई कि मुंबई माया नगरी है, अद्भुत शहर है। इन सबका भी असर हुआ और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री मुंबई की पहचान बन गई।लेकिन आज बॉलीवुड के सामने कुछ चुनौतियां भी खड़ी हो रही हैं। हाल के वर्षों में बाहुबली, पुष्पा- द राइज, केजीएफ, कल्कि जैसी फिल्में आईं। ये फिल्में बनीं तो दक्षिण में लेकिन हिंदी इलाकों में भी बड़ा कारोबार किया। कल्कि में तो कलाकार भी पैन-इंडिया हैं। अब देखना है कि बॉलीवुड इस चुनौती से कैसे निपटता है।

Friday, 21 July 2023

  1825 दिन में डेढ़ लाख महिलाओं से बलात्कार,

 पीएम ने क्यों किया राजस्थान और छत्तीसगढ़ का जिक्र

एनसीआरबी की रिपोर्ट बताती है कि राजस्थान में 2021 के दौरान 6337 रेप के मामले दर्ज हुए थे। रेप का यह आंकड़ा, किसी भी राज्य में सर्वाधिक रहा है। छत्तीसगढ़ में रेप की 1093 घटनाएं हुई थीं। मध्यप्रदेश में 2947, यूपी में 2845 और महाराष्ट्र में यह संख्या 2496 रही है.मणिपुर में यौन हिंसा का वीडियो वायरल होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था, मेरा हृदय आज पीड़ा से भरा है, क्रोध से भरा है। मणिपुर की घटना किसी भी सभ्य समाज के लिए शर्मसार करने वाली घटना है। पाप करने वाले कितने हैं और कौन हैं, ये अपनी जगह है। ये बेइज्जती पूरे देश की हो रही है। 140 करोड़ भारतीयों को शर्मसार होना पड़ा है। हालांकि इस दौरान पीएम मोदी ने सभी मुख्यमंत्रियों से महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध के प्रति कठोर कदम उठाने की अपील करते हुए कहा, घटना चाहे राजस्थान की हो, छत्तीसगढ़ की हो या फिर मणिपुर की हो, कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।एनसीआरबी की रिपोर्ट बताती है कि राजस्थान में 2021 के दौरान 6337 रेप के मामले दर्ज हुए थे। रेप का यह आंकड़ा, किसी भी राज्य में सर्वाधिक रहा है। छत्तीसगढ़ में रेप की 1093 घटनाएं हुई थीं। मध्यप्रदेश में 2947, यूपी में 2845 और महाराष्ट्र में यह संख्या 2496 रही है। देश में पांच वर्ष यानी 1825 दिनों में डेढ़ लाख महिलाओं से बलात्कार हुआ है। यानी रोजाना 87 महिलाओं की इज्जत लूटी जा रही है।

पांच साल में किस राज्य में सर्वाधिक बलात्कार के मामले

एनसीआरबी की रिपोर्ट 2021 के मुताबिक, बलात्कार की घटना वाले टॉप-10 राज्यों में छत्तीसगढ़ शामिल नहीं है। साल 2020 की रिपोर्ट में भी छत्तीसगढ़, टॉप-10 स्टेट में शामिल नहीं है। हालांकि राजस्थान, 2021 और 2020 में रेप की घटनाओं में टॉप पर रहा है। 2019 के दौरान भी राजस्थान में ही बलात्कार के सर्वाधिक 5997 मामले सामने आए थे। साल 2018 में राजस्थान, टॉप पर नहीं था। उस वक्त मध्यप्रदेश, बलात्कार के 5433 मामलों के साथ टॉप पर था। राजस्थान का नंबर दूसरा था। साल 2017 में भी मध्यप्रदेश बलात्कार के मामलों में टॉप पर रहा। दूसरा नंबर उत्तर प्रदेश का था। तीसरे स्थान पर राजस्थान था।साल 2021 में देश में रेप के कुल 31677 मामले सामने आए थे। वर्ष 2020 में बलात्कार की 28046 घटनाएं हुई थीं। अगर पीड़ितों की संख्या देखें, तो वह आंकड़ा 28153 रहा है। साल 2019 में रेप के 32033 मामले देखने को मिले थे। इनमें पीड़ित महिलाओं की संख्या 32260 रही है। वर्ष 2018 में रेप के कुल 33356 मामले सामने आए थे। पीड़ितों की संख्या 33977 रही है। साल 2017 के दौरान बलात्कार के 32559 केस देखने को मिले थे। इन मामलों में पीड़ितों की संख्या 33658 रही है। विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पांच साल के दौरान 159048 से अधिक रेप के मामले सामने आए हैं।

2021 में टॉप 10 राज्यों में रेप के मामले

राजस्थान      6337

मध्यप्रदेश      2947

उत्तर प्रदेश    2845

महाराष्ट्र      2496

असम        1733

हरियाणा      1716

ओडिशा      1456

झारखंड      1425

आंध्रप्रदेश      1188

पश्चिम बंगाल    1123

 2020 में टॉप 10 राज्यों में रेप के मामले

राजस्थान      5310

मध्यप्रदेश      2339

उत्तर प्रदेश    2769

महाराष्ट्र      2061

असम        1657

हरियाणा      1373

ओडिशा      1211 

झारखंड      1321

आंध्रप्रदेश      1095

पश्चिम बंगाल    1128

 2019 में टॉप 10 राज्यों में रेप के मामले

राजस्थान      5997

उत्तर प्रदेश  3065

मध्यप्रदेश    2485

महाराष्ट्र      2299

केरल        2023

असम        1773

हरियाणा    1480

झारखंड      1416

ओडिशा      1382

आंध्रप्रदेश    1086

 


2018 में टॉप 10 राज्यों में रेप के मामले

मध्यप्रदेश      5433

राजस्थान 4335

उत्तर प्रदेश 3946

महाराष्ट्र 2142

छत्तीसगढ़ 2091  

केरल 1945

असम 1648

हरियाणा 1296  

झारखंड 1090

पश्चिम बंगाल  1069

 


2017 में टॉप 10 राज्यों में रेप के मामले

मध्यप्रदेश      5562

उत्तर प्रदेश    4246

राजस्थान      3305

ओडिशा      2070

केरल        2003

महाराष्ट्र      1933

छत्तीसगढ़    1908

असम        1772

हरियाणा      1099

पश्चिम बंगाल  1084

Thursday, 15 December 2022

 विलुप्त हो रहे प्रकृति के प्रहरी

प्रकृति के प्रहरी माने जाने वाले जीव आज मनुष्य की गलतियों का खामियाजा अपने अस्तित्व को गंवाकर भुगत 

रहे हैं। दुनियाभर में फैली खूबसूरत और खतरनाक जीवों की विभिन्न प्रजातियों का जीवन संकट में है। तमाम 
शोधों में पाया गया है कि इनके विलु’ होने का कारण ग्लोबल वार्मिंग, बदलती जीवनश्ौली, कीटनाशक, दवाइयों 
व केमिकल्स का प्रयोग इनके जीवन को प्रभावित कर रहा है। 5 अक्टूबर 1948 को स्थापित की गई आईयूसीएन 
(इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑन नेचर) की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में स्तनपायी जीवों की 397 
प्रजातियां, पक्षियों की 1232, सरीसृपों की 46०, मछलियों की 2546 और कीट-पतंगों की 59, 353 प्रजातियां पाई 
जाती हैं। इसके अलावा भारत में तकरीबन 18,664 तरह के पेड़-पौधों की शरण स्थली माना गया है।
लेकिन अब इन पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। मौजूदा समय में देश में 84 राष्ट्रीय उद्यान और 447 
अभ्यारण्य जीवों को संरक्षित करने के लिए बनाउ गए हैं। जानते हैं कुछ प्रमुख विलुप्त जीवों के बारे में।
बाघ - 
भारत का राष्ट्रीय पशु है। इसकी आठ प्रजातियों में रॉयल बंगाल टाइगर, देश के पश्चिमी हिस्से में पाया जाने 
वाला सबसे खतरनाक जीव माना जाता है। किसी समय अपनी चहलकदमी से पूरा जंगल हिलाने वाले इस वन्य 
जीव का अस्तित्व हिल चुका है। इस खूबसूरत जीव का जीवन खतरे में है। भारत में यह सबसे ज्यादा संकटग्रस्त 
प्रजातियों में गिना जाता है। देश में अब केवल 1411 बाघ ही बचे हैं। हालांकि अब इनकी संख्या में इजाफा हुआ 
है।
एशियाई शेर - 
एशियाई शेर प्रमुख रूप से गुजरात के गिर वनों में पाए जाते हैं। लेकिन अब इनकी संख्या में लगातार कमी हो 
रही है। गिर वन में अब करीब 411 शेर बचे हैं। पर्यावरण के विष्ौला होने व जल प्रदूषण और शिकार की वजह 
से यह खूबसूरत जीव अपने अस्तित्व को लेकर संकट में है।
गिद्ध- यह प्रमुख रूप से मृत-पशु के मांस पर निर्भर रहने वाला जीव है। इस जीव को प्रकृति का सफाईकमीã भी 
कहा जाता है। इसके विलुप्त होने का प्रमुख कारण पशुओं में प्रयोग की जाने वाली कई तरह की दवाओं को माना 
जा रहा है। देश में इनकी संख्या न के बराबर है। इस जीव को पूर्ण रूप से लुप्त प्राय जीवों की श्रेणी में रखा गया 
है।
वेस्टर्न ट्रैगोपन- 
यह रंगबिरंगी और खूबसूरती पक्षी हिमालय के ठंडे और जंगली इलाकों में पाया जाता है। यह तीतर की दुर्लभ 
प्रजाति है, जिसका जीवन समाप्ति की ओर है। इसके लुप्त होने का कारण जलवायु परिवर्तन को माना जा रहा 
है।
स्नो लेपर्ड- हिमालयन तेंदुआ यह अत्यंत चंचल और फु र्तीला, बिल्ली की प्रजाति का प्राणी है। यह हिमालय की 
ऊचाईयों में ठंडे-जंगली इलाकों में पाया जाता है। इसके अंगों की कीमत अतंर्राष्ट्रीय बाजार में करोणों होने के 
कारण इसका चोरी छिपे शिकार किया जाता है, जिस कारण यह भी विलुप्त जीवों की श्रेणी में शामिल है।
रेड पांडा - 
यह अत्यंत खूबसूरत स्तनपायी प्राणी पूर्वी हिमालय के जंगलों में पाया जाता है। जंगलों के लगातार कटने के 
कारण इसके निवास क्ष्ोत्र की कमी के कारण यह अपने जीवन को लेकर संकट में है।
सुनहरा लंगूर। देश में यंू तो बंदरों की कई प्रजातियां पाई जाती हैं। इन्हीं में से एक है सुनहरा लंगूर। इसका 
निवास क्ष्ोत्र ब्रह्मपुत्र नदी के आसपास स्थित वन हैं। वनों के कटाव के चलते इनकी संख्या तेजी से घट रही है।
इंडियन एलीफैंट- भारतीय हाथी को राजाओं की सवारी माना गया है। इसलिए यह राष्ट्रीय विरासत पशुओं की 
श्रेणी में सबसे आगे है। हाथी दांत के लिये चोरी छिपे शिकार और निवास क्ष्ोत्र के नष्ट होने के कारण यह जीव 
अपने जीवन को लेकर संकटग्रस्त।
इंडियन वन हार्न रीनो- 
एक सींग वाला गेंडा अपनी प्रजातियों में सबसे हिंसक माना जाता है। इसका निवास क्ष्ोत्र गंगा के मैदानी-जंगली 
इलाके हैं। हालांकि अब यह सिर्फ चिड़ियाघरों में ही देखे जाते हैं। एक सींग की वजह से इसके अत्याधिक शिकार 
और प्राकृतिक परिवर्तन के कारण ये समाप्ति की ओर हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार देश में अब सिर्फ 21०० गैंडे ही 
बचे हैं।
स्वैंप डीर- 
यह हिरण प्रमुख रूप से घने व दलदली इलाकों में रहने के कारण प्रसिद्ध है। यह प्रमुख तौर से भारत और नेपाल 
में पाया जाता है। बदलते पर्यावरण और घटते निवास क्ष्ोत्रों की वजह से इसका जीवन संकट में है।
ओलिव राइडल टर्टल- यह अपनी प्रजाति का अनोखा और सबसे छोटा क छुआ है। यह भारत के पूर्वी तटों प्रमुख 
रूप से ओड़िशा तट पर भारी संख्या में पाए जाते हैं और प्रजनन करते हैं। प्रजनन स्थलों की संख्या में कमी और 
समुद्री जल के प्रदूषति होने के कारण इनकी आबादी खत्म हो रही है।
इसके अलावा आर्इयूसीएन की रेड लिस्ट में कई और जीव प्रजातियों को शामिल किया गया है। ब्लैक नेक्ड क्रेन, 
डोडो, यात्री कबूतर, टाइरानोसारस, कैरेबियन मॉन्क सील, वन कछुए, ब्राजील के मरगैनसर, घडिèयाल, नीला व्हेल, 
विशालकाय पांडा, बर्फीला तेंदुआ, क्राउंड सालिटरी ईगल, ब्लू-बिल्ड डक, सॉलिटरी ईगल, स्माल-क्लाड औटर, मेंड 
वुल्फ, चित्तीदार मैना, गौरैया आदि प्रमुख हैं।
x
x

Sunday, 12 June 2022

 जब भगत सिंह की मां की गोद में सिर रख रोए थे मनोज कुमार

हर इंसान को उसकी ज़िंदगी में एक बार किस्मत का इशारा ज़रूर मिलता है. ये इशारा बताता है कि आपको किस रास्ते पर आगे बढ़ना चाहिए. हां, ये बात ज़रूर है कि किस्मत का ये इशारा कुछ ही लोग समझ पाते हैं और जो समझ जाते हैं उनका नाम इतिहास में अमर हो जाता है. ऐसा ही एक इशारा मिला था पाकिस्तान में जन्में एक बच्चे को. जिसका नाम था हरिकिशन गिरी गोस्वामी. अधिकांश लोग इस नाम से वाक़िफ़ नहीं होंगे, क्योंकि ये नाम मिटा दिया गया. इसकी जगह, जो नया नाम सामने आया उसे लोग मनोज कुमार के नाम से जानते हैं. वही मनोज कुमार, जिन्होंने देशभक्ति से लबरेज़ कई शानदार फ़िल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता. "है प्रीत जहां की रीत सदा, मैं गीत वहां के गाता हूं. भारत का रहनेवाला हूं. भारत की बात सुनाता हूं..." आज भी जब कभी इस गाने की धुन बजती है, लोगों की आंखों के सामने मनोज कुमार का चेहरा आ ही जाता है. 

हरिकिशन गिरी गोस्वामी से मनोज कुमार बनने की कहानी

मनोज कुमार का जन्म 24 जुलाई 1937 को पाकिस्तान के एबटाबाद (तब भारत में) में जन्म हुआ था. उनके बचपन का नाम हरिकिशन गिरी गोस्वामी था. वह मात्र 10 साल के थे. तभी उन्हें अपनी जन्मभूमि छोड़नी पड़ी. अपने एक इंटरव्यू के दौरान मनोज कुमार ने बताया था कि वे रिफ्यूजी कैंप में भी रहे और इस दौरान उन्हें काफ़ी मुश्किल हालातों का सामना करना पड़ा था. इसी दौरान उनका छोटा भाई भी चल बसा. इस घटना के बाद से हरि बहुत उग्र हो गये थे. मारपीट शुरू कर दी, पुलिस के डंडे तक खाने पड़े थे. हरि की इन्हीं हरकतों से तंग आ कर इनके पिता ने इन्हें मारपीट ना करने की कासम दिलाई थी. बाद में उनका परिवार दिल्ली आ कर रहने लगा. हरि ने अपनी पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज से पूरी की.मनोज कुमार की बचपन से ही फिल्मों में रुचि रही. उनकी इसी रुचि ने उनकी ज़िंदगी को एक नई दिशा भी दी. उस समय के उभरते सितारे दिलिप कुमार की शबनम में मनोज कुमार उनके किरदार से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने अपना नाम मनोज रख लिया. ऐसा इसलिए क्योंकि फिल्म में दिलिप साहब द्वार निभाए किरदार का नाम भी मनोज था. हरि ने सोच लिया था कि वह जब कभी अभिनेता बनेंगे तब अपना नाम मनोज कुमार ही रखेंगे. तब उन्हें भी कहां पता था कि उनका नाम मनोज कुमार तक ही सिमित नहीं रहेगा. बल्कि अपनी देशभक्ति से लबरेज़ फिल्मों के लिए वह भारत कुमार के नाम से भी जाने जाएंगे. मनोज कुमार ने अपनी सौम्य और सशक्त अभिनय शैली से एक अमिट पहचान बनाई है. फ़िल्मों में उनके शानदार अभिनय के साथ-साथ एक बात यह खास है कि ज्यादातर फिल्मों में उनके किरदार का नाम भारत था. यही कारण था कि उन्हें भारत कुमार के नाम से नई पहचान मिली. ग्रैजुएशन पूरा करने के बाद अपना भाग्य आज़माने वो बम्बई चले गये.

बड़ी मुश्किल से मिली थी मनोज कुमार को पहली फिल्म

निर्देशक लेखराज भाखरी मनोज कुमार के बुआ के लड़के थे. एक बार वो किसी काम से दिल्ली आए. उन्होंने मनोज कुमार की तारीफ़ करते हुए कहा कि तुम तो बिल्कुल हीरो की तरह लगते हो. अब मनोज कुमार तो फिल्मों में अभिनेता बनने के सपने पहले ही सजाए हुए थे. इस पर मनोज ने भी कह दिया "तो बना दो हीरो." लेखराज लौट गये बम्बई. कुछ समय बाद अपनी किस्मत आज़माने मनोज भी बम्बई पहुंच गए. मनोज के सपने तो बड़े थे मगर उन्हें इस बात के बारे में मालूम नहीं था कि बम्बई पहले इंसान को परखती है फिर मौका देती है. मनोज 6 महीने खाली बैठे रहे. इस इंतज़ार से तंग आ कर एक दिन पहुंच गए भाखरी साहब के घर और कहने लगे कि और कितना इंतज़ार करना होगा फिल्मों में आने के लिए. इस पर भाखरी साहब का जवाब लाजवाब कर देने वाला था.उन्होंने मनोज को ऊपर से नीचे तक देखा और बोले "अभी तो तुम्हारा एक जूता तक नहीं घिसा, लोगों की यहां जिंदगियां घिस जाती हैं." मनोज कुमार इस बात पर एक दम चुप हो गए. बाद में भाखरी साहब ने मनोज कुमार को अपनी फिल्म फैशन में एक छोटा सा रोल दिया. कहने को तो उन्होंने मनोज से कहा था कि तुम हीरो लगते हो लेकिन रोल दिया एक बूढ़े भिखारी का. मगर जो भी हो इसी रोल से मनोज कुमार की हिंदी सिनेमा जगत में एन्ट्री हुई. इसी तरह मनोज वर्ष 1957 से 1962 तक फिल्म इंडस्ट्री मे अपनी जगह बनाने के लिये संघर्ष करते रहे लेकिन एक बात ये अच्छी रही कि वे ना कभी निराश हुए और ना ही दोबारा पीछे मुड़ कर देखा. फिल्म ‘फैशन’ के बाद उन्हें जो भी भूमिका मिली वह उसे स्वीकार करते चले गए. ‘कांच की गुड़िया’ (1960) में मनोज कुमार को पहली बार मुख्य भूमिका में लिया गया था. 1960 के दशक में उनकी रोमांटिक फिल्मों में ‘हरियाली और रास्ता’, ‘दो बदन’ के अलावा ‘हनीमून’, ‘अपना बना के देखो’, ‘नकली नवाब’, ‘पत्थर के सनम’, ‘साजन’, ‘सावन की घटा’ और इनके अलावा उन्होंने ‘अपने हुए पराए’, ‘पहचान’ ‘आदमी’, ‘शादी’, ‘गृहस्थी’ और ‘गुमनाम’, ‘वो कौन थी?’ जैसी फिल्मों में काम किया.
वैसे तो एक रोमांटिक हीरो के तौर पर मनोज साहब फिल्म जगत में अच्छी पहचान बना रहे थे, लेकिन  फिर भी कुछ कमी तो थी. उन्हें कुछ अलग करना था. ये अलग तब हुआ जब मनोज कुमार को एस राम शर्मा द्वार निर्देशित फिल्म शहीद में काम करने का मौका मिला. शहीद भगत सिंह के जीवन पर आधारित ये फिल्म मनोज कुमार के जीवन का वो मोड़ साबित हुई जहां से दर्शकों के लिए उनकी छवि ही बदल गई. इसी फिल्म के सिलसिले में मनोज कुमार शहीद भगत सिंह की मां और उनके भाइयों से भी मिले थे. मनोज कुमार को शहीद फिल्म में शहीद भगत सिंह का किरदार निभाना था. जब फिल्म पर काम शुरू हुआ तब मनोज कुमार और उनकी टीम चंडीगढ़ में थी. उन्हें पता चल कि भगत सिंह की माता जी को इसी शहर के एक अस्पताल में भर्ती किया गया है.इसकेबाद मनोज साहब ने शहीद भगत की मां से मिलने की इच्छा जताई और अस्पताल पहुंच गये. यहीं इनकी मुलाकत शहीद भगत सिंह के साथी बटुकेश्वर दत्त से भी हुई. मनोज कुमार के लिए उस मुलाकत के दौरान दो बार ऐसा अवसर आया जिसे वह आज भी अपना सौभाग्य मानते हैं. पहला सुखद अवसर तब आया, जब शहीद भगत सिंह के भाई उन्हें मां के पास ले गए. उन्होंने मनोज साहब को मां से मिलवाते हुए कहा "मां ये वीरे की तरह नहीं दिखते ?" इस पर मां ने मुस्कुराते हुए उत्तर दिया "काफ़ी हद तक." दूसरा अवसर तब आया जब मनोज कुमार शहीद भगत सिंह की मां की गोद में सर रख कर रो पड़े. इन दोनों मौकों के लिए मनोज साहब आज भी खुद को सौभाग्यशाली मानते हैं. इस बात का जिक्र मनोज साहब ने अपने एक लेख में किया है जो उन्होंने 2002 में लिखा था.

तत्कालीन PM ने मनोज कुमार से क्या आग्रह किया था?

ये सिनेमा का वो दौर था, जब पर्दे पर देशभक्ति फिल्मों की कुछ खास चहल पहल नहीं थी. फिल्म बनाने वालों को शायद लगता हो कि देशभक्ति फिल्मों से वे कुछ ज़्यादा नहीं कमा पाएंगे. लेकिन मनोज कुमार ने उनकी इस सोच को बदल दिया. उन्होंने देश प्रेम की भावनाओं पर केंद्रित एक के बाद एक बेहतरीन फिल्में बनाईं और लोगों का बेशुमार प्यार बटोरा. ‘शहीद’, ‘उपकार’, पूरब और पश्चिम’ से शुरू हुआ उनका सफर फिल्म ‘क्रांति’ तक लगातार जारी रहा. उनकी फिल्मों ने आम दर्शकों में देश प्रेम का ऐसा जज़्बा जगाया कि देशभक्ति को केंद्र में रखकर और भी फ़िल्मकार फिल्में बनाने लगे. मनोज कुमार के इस देश प्रेम से भरे कदम को केवल उस समय के दर्शकों ने ही बल्कि तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने भी खूब सराहा. जब मनोज कुमार की फिल्म शहीद पर्दे पर आई उस समय देश में जंग का माहौल था. इसी बीच इस फिल्म को लाल बहादुर शास्त्री ने भी देखा. 1965 के भारत-पाक युद्ध समाप्त होने के बाद उन्होंने मनोज साहब से ये आग्रह किया कि वह जय जवान, जय किसान के नारे को ध्यान में रखते हुए भी कोई फिल्म बनाएं. जो उन लोगों के लिए एक सीख हो जो अपनी ज़मीन और खेती छोड़ कर दूर देशों में जा बसे हैं. प्रधानमंत्री के इस आग्रह के बाद मनोज साहब दिल्ली से मुंबई के लिए रेल यात्रा कर रहे थे. आपको जान कर हैरानी होगी कि उन्होंने इस रेल यात्रा के दौरान ही उपकार फिल्म की कहानी लिख दी. इसे 24 घंटे का समय लगा. और फिर जल्द से जल्द फिल्म पर काम शुरू हो गया. 1967 में ये फिल्म रिलीज़ हुई लेकिन अफसोस कि इससे पहले ही शास्त्री जी का निधन हो चुका था.  

बुरे वक्त में अमिताभ बच्चन का सहारा बने थे मनोज कुमार

कहते हैं अगर मनोज कुमार नहीं होते तो आज हमारे बीच मेगास्टार अमिताभ बच्चन का भी कोई अस्तित्व ना बचा होता. मनोज कुमार सिनेमा जगत की मल्टी टैलेंटेड हस्ती थे. अभिनय से शुरू हुआ उनका सफर निर्देशन, फिल्मों की पटकथा कथा लेखन, प्रोडक्शन, गीत लेखन जैसे कई महत्वपूर्ण पड़ाव से हो कर गुज़रा जिससे मनोज साहब ने अपनी एक नई पहचान भी बनाई. 

मनोज साहब ने शोर, उपकार, पूरब पश्चिम, रोटी कपड़ा और मकान जैसी फिल्मों का निर्देशन किया. इसी दौर में अमिताभ बच्चन कोशिशें कर कर के हार चुके थे. वह अब अपने माता पिता के पास दिल्ली लौटने वाले थे. यह बात मनोज साहब को पता लगी. वह नहीं चाहते थे कि बच्चन साहब मुंबई छोड़ कर जाएं. उन्हीं दिनों मनोज साहब अपनी फिल्म रोटी कपड़ा और मकान को बनाने की तैयारियों में जुटे थे. उन्होंने बच्चन साहब को इस फिल्म में एक रोल ऑफ़र करते हुए उन्हें रोक लिया. उसके बाद बच्चन साहब के साथ क्या हुआ ये तो आज हम सब जानते हैं. वैसे तो मनोज कुमार बेहद ही साफ छवि के लिए जाने जाते हैं मगर फिर भी उन्हें लेकर कुछ एक विवाद हो ही गये. हालांकि, ये कोई इतनी बड़ी बात नहीं फिर भी विवाद तो विवाद है. स्वर्गीय राज कपूर मेरा नाम जोकर फिल्म में मनोज कुमार की छोटी सी भूमिका चाहते थे. इसी संबंध में एक बार उन्होंने मनोज साहब को फोन लगाया था. मगर फोन पर राज कपूर के साथ बहुत रूखे ढंग से बात की गई. दोनों अच्छे दोस्त थे, बावजूद इसके राज कपूर को लगने लगा जैसे मनोज उनसे दूर भाग रहे हैं. जब ये बात मनोज साहब को पता चली तो उन्हें हैरानी हुई क्योंकि उन्होंने राज कपूर से बात ही नहीं की थी. इसके बाद दोनों मिले और मनोज साहब ने राज कपूर को ये कहा कि उनके साथ काम करना एक कर्मयोगी के साथ काम करने जैसा है. इस बात पर राज कपूर भावुक होकर मनोज कुमार की गोद में सर रख कर रोने लगे थे. इसके अलावा एक विवाद तब खड़ा हुआ, जब फिल्म ओम शांति ओम में शाहरुख खान ने फिल्म में एक ऐसा सीन रखा जिसमें मनोज कुमार साहब की नकल की गई थी. मनोज साहब इससे काफ़ी नाराज़ हुए लेकिन बाद में शाहरुख खान ने उनसे माफी मांग ली. मनोज साहब ने भी उन्हें माफ कर दिया. 

पटकथा लेखक के रूप में मात्र ₹11 लेने वाले मनोज कुमार 

फिल्मों के पटकथा लेखक के रूप में मात्र 11 रुपए फीस लेने वाले मनोज कुमार अपने सिने करियर में सात फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किये गये हैं. इन सबके साथ ही फिल्म के क्षेत्र में मनोज के उल्लेखनीय योगदान को देखते हुये उन्हें वर्ष 2002 में पद्मश्री पुरस्कार, वर्ष 2008 में स्टार स्क्रीन लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार और वर्ष 2016 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है. 

Saturday, 23 October 2021

  सच्ची दिवाली तभी मनेगी ..

.

दीपावली खुशियों का त्योहार है वैसे तो मुख्यत: यह धन तथा ऐश्वर्य प्रदाता विष्णुप्रिया महालक्ष्मी की आराधना तथा पूजा का पर्व है, क्योंकि ऐसी  मान्यता है कि इस रात देवी लक्ष्मी को प्रसन्न  करने से उनकी कृपा से मनुष्य को धन-संपदा तथा यश-ऐश्वर्य को प्राप्ती होती है। दीपावली मनाने के पीछे अनेक कथाएं भी प्रचलित हैं उनमें से दो मुख्य हैं- पहले मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम द्वारा लंकापति रावण का वध करने के पश्चात अयोध्या लौटने पर राम के आगमन तथा रावण वध की खुशी में अयोध्यावासियों द्बारा दीप जलाकर खुशी व्यक्ति करने की है तथा दूसरी मात्रवों और देवताओं के नाक सें दम कर देवे वाले दुर्दात तथा अनाचारी दानव नरकासुर का भगवान श्रीकृष्ण द्बारा अंत करके उसके कारागार से १६ हजार कन्याओं को मुक्त काराने पर लागों द्बारा खुशियां मनाने से संबंधित। बेशक भगवान श्री राम ने अधर्मी तथा अहंकारी रावण  और श्रीकृष्ण अनाचार तथा अत्याचार के प्रतीक नरकासुर जैसे महाबली राक्षसों और दानवों का वध सदियों पहले ही कर दिया था लेकिन आज भीषण मंहगाई और भ्रष्टाचार रूपी रावण तथा पूरे विश्व में बढ़ते आतंकवाद और अनाचार तथा अनैतिक आचरण रूपी नरकासुर ने जनता जनार्दन का जीना दुश्वार कर दिया ऐसे में दिवाली  जैसे भारत के सबसे बड़े राष्ट्रीय महापर्व को सार्थक पर प्रश्न चिन्ह लग गया है। आज सामान्यजनों को अपने परिवारों का भरण- पोषण करना असंभव लगने लगा है जिसके कारण अनगिनत परिवार आत्महत्या का सहारा लेने के लिए बाध्य हो चुके है। और न जाने और कितने परिवार महंगाई और भ्रष्टाचार को भेंट चड़ने वाले हैं। न जाने कितने युवक बेरोजगारों को हताश में आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं। या अपराध को ओर उन्मुख हो रहे हैं। न जाने कितने किसान बड़ते साहूकारों के कर्ज के बोक्ष और प्रकृति के प्रकोप के कारण और फसलों के चौपट हो जाने के कारण प्रतिवर्ष कीटनाशक दवाइयां को पीकर कीडे-मकोड़ों की भांति मरने को मजबूर हो रहे है और राज्य सरकारें तथा केन्द्र सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी हैं। इन दैत्यों पर अंकुश लगाने को जिम्मेदारी जिन लोगों पर है, वे सभी सत्ता के मद में चूर ऐशो आराम की जिंदगी गुजार रहे हैं। जनता-जनार्दन के अर्तनाद से जैसे उनका कोई सरोकार हैं। जो लोग महंगाई और भ्रष्टचार के खिलाफ आवाज बुलंद करने की जुर्रत कर रहे हैं, उन्हें नाना प्रकार से प्रताडित किया जा रहा है। महात्मा गांधो ने भारत में फिर से रामराज्य लाने का सपना देखा था, लेकिन उनका नाम लेकर सत्ता हासिल करने वालों ने रावण राज लाने में कोई कसर नही छोड़ी। आज कितनी ही द्रोपदियों का चीर- हरण सरेआम सडकों पर छुट्टे सांड की तरह घूम रहे दुशासन और सपेसदपोश नेता तथा अधिकारी धूम रहे हैं। सत्ता के मद में चूर राजनेता न जाने कितनी भंवरी देवियों को अस्मत से खेल रहे हैं और जी भर जाने या पोल खुल जाने के डर से उनका कत्ल करवा रहे हैं। द्वापर में ही दुशासन से द्रोपती की लाज बचाने के लिए श्रीकृष्ण आगे आये लेकिन आज के युग में कोई कृष्ण नजर नहीं आता। घर हो या बाजार या दफ्तर या अन्य कोई ठिकाना नारी को अस्मत आज महफूज नही रह गयी। क्या इस हालातों में दीवाली मनाने को कोई सार्थकता नजर नहीं आती है। सच्ची दीपावाली उस दिन मनेगी,जिस दिन भारत सहित पूरे विश्व से महंगाई, भ्रष्टाचार, आतंकवाद. बेरोजगारी, अनाचार अनैतिक आचरण रूपी रावण तथा नरकासुर का अंत होगा। जिस दिन नारी आधी रात को भी बिना दुशासनों के भय के सडकों पर बेखौफ निर्भय होकर उन्मुक्त विचरण कर सकेगी, कोई किसान साहूकार के कर्ज के बोक्ष तले दबकर आत्महत्या करने को मजबूर नही होगा। कोई युवक बेरोजगारी से कुंठित होकर आत्महत्या या अपराध की ओर कदम नहीं  बढायेगा, कोई परिवार महंगाई, बेरोजगारों के कारण आत्महत्या करने को मजबूर नहीं होगा कोई युवती दहेज को बलि नहीं चढेगी या किसी युवती की बरात दहेज के कारण दरवाजे से वापस नहीं लौटेगी वह दिन भारत में सच्चे मायनों में सच्चे मायनों में दिवाली जैसा होगा और तभी दिवाली मनना सार्थक होगा।

Monday, 28 June 2021


 डायबिटीज अब उम्र, देश व परिस्थिति की सीमाओं को लांघ चुका है

वैसे तो जून में कई विश्वदिवसों का आयोजन किया जाता है। जून का तीसरे और चैथे सप्ताह में तो प्राय: हर दिन ही किसी न किसी विश्व दिवस का आयोजन किया जाता है। और आज की भागदौड़ भरे मानव जीवन में जिसका मनाया जाना बेहद जरूरी भी है। डायबिटीज के रोग के बारे में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से मधुमेह जागृति दिवस मनाया जाता है।  भारत को विश्व मधुमेह की राजधानी कहा जाता है। इस समय भारत में लगभग पांच करोड़ मधुमेह रोगी हैं। अर्थात तब हर पांचवां मधुमेह रोगी भारतीय होगा। मधुमेह वृध्दि की दर चिंताजनक है। विश्व भर में इस रोग के निवारण में प्रति वर्ष 250 से 400 मिलियन डॉलर खर्च हो जाता है। हर साल लगभग 50 लाख लोग नेत्रों की ज्योति खो देते हैं और दस लाख लोग अपने पैर गंवा बैठते है। मधुमेह के कारण प्रति मिनट 6 मौते होती हैं और गुर्दे नाकाम होने का यह प्रमुख कारण है। आज विश्व के लगभग 95 प्रतिशत रोगी टाईप 2 मधुमेह से पीड़ित है। कोरोना की तीसरी लहर साधारण भाषा में इसे शुगर या शक्कर की बीमारी कहते हैं। यहां शक्कर से आशय हमारे शरीर में व्याप्त ग्लूकोज से है। रक्त ग्लूकोज शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है और काबोर्हाइड्रेट आंतों में पहुंचकर ग्लूकोज में परिवर्तित हो जाता है फिर अवशोषित होकर रक्त में पहुंचता है। रक्त से कोशिकाओं के भीतर उसका प्रवेश होता है और इसके लिए इंसुलिन की आवश्यकता होती है। इंसुलिन एक हार्मोन है जो शरीर के पेंक्रियाज (अग्नाशय)नामक ग्रंथि से निकलता है। इंसुलिन की कमी से रक्त में ग्लूकोज का स्तर बढ़ जाता है जोकि मूत्र के साथ बाहर निकलता है और मधुमेह रोग का सूचक माना जाता है। मतलब यह कि मधुमेह इंसुलिन की कमी से होता है न कि किसी अन्य कारण से। और मधुमेह की चिकित्सा का उद्देश्य है रक्त में शुगर की मात्रा को सामान्य रखना, अन्यथा शरीर के अंगों-नाक, कान, गला, आंख, दांत और पैरों को क्षति पहुंचती है।  कोरोना से स्वस्थ को होने के बाद भी रह सकता है और यह शिकायत मधुमेह के आंकड़े चैंकाने वाले हैं और हमें सोचना होगा कि ऐसा क्यों हो रहा है। शोध बताते हैं कि भारत में आनुवांशिक तौर पर मधुमेह की आशंका बलवती है। इसका संबंध किसी विशेष आयु,वर्ग या लिंग से नहीं है बल्कि आधुनिक जीवन शैली ने ही युवाओं और छोटे बच्चों तक को इस रोग से पीड़ित कर दिया है। आजकल होटलों और फास्ट फूड़ सेंटर्स में जाने का चलन बढ़ा है। लोग आवश्यकता से अधिक कैलोरी का भोजन करके मोटापे का शिकार हो रहे हैं जबकि उनकी दिनचर्या में व्यायाम और शारीरिक श्रम का अभाव है। युवाओं और बच्चों में यह प्रवृत्ति आम है। इस कारण कम उम्र के मधुमेह रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। डायबिटीज अब उम्र, देश व परिस्थिति की सीमाओं को लांघ चुका है। इसके मरीजों का तेजी से बढ़ता आंकड़ा दुनियाभर में चिंता का विषय बन चुका है।  कोरोना वायरस उत्पत्ति की जांच में अधिक पारदर्शिता की आवश्यकता भारत अपनी युवा आबादी की शिराओं में धीरे-धीरे मीठा जहर घुलने की आशंका विशेषज्ञों की नींद उड़ाए हुए है। पश्चिम में अधिकतर लोगों को उम्र के छठवें दशक में मधुमेह होता है, जबकि भारत में 30 से 45 वर्ष की आयु में ही इस बीमारी की दर सबसे अधिक है। टाइप वन मधुमेह प्राय: बचपन या युवावस्था में होता है जिसे टाइप वन मधुमेह कहते हैं। इसमें अग्नाशय ग्रंथि से बहुत कम मात्रा में इंसुलिन उत्पन्न होती है या बिल्कुल उत्पन्न नहीं होती। इसके रोगी को नियमित रूप से रक्त ग्लूकोज के नियंत्रण के अलावा जीवित रहने के लिए इंसुलिन लेनी पड़ती है। टाइप-2 मधुमेही अधिक आयु के लोगों में होता है। यह बीमारी तब होती है जब शरीर के ऊतक इंसुलिन की सामान्य या अधिक मात्रा के लिए बहुत संवेदनशील या प्रतिरोधक होते हैं। इस स्थिति में अग्नाशय से कम इंसुलिन उत्पन्न होती है। इस मधुमेह के कुछ रोगियों के लिए भी इंसुलिन लेना आवश्यक होता है। मधुमेह के पीड़ितों में लगभग 90 प्रतिशत टाइप 2 मधुमेह के रोगी होते हैं। इन रोगियों में रक्त ग्लूकोज अनियंत्रित होने पर शरीर में पानी की अधिकता और नमक की कमी हो जाती है। अन्य जटिलताओं में आंखों की रोशनी जाना, मूत्राशय और गुदे का संक्रमण तथा खराबी, धमनियों में चर्बी के जमाव के कारण चोटों में संक्रमण तथा हाथ-पैरों में गैंग्रीन और हृदय रोग होने का खतरा रहता है। अतरू ऐसे रोगियों का सिर्फ मधुमेह का उपचार नहीं होता बल्कि उनके तमाम अंगों की कार्यप्रणाली भी नियंत्रित करनी पड़ती है। बता दें कि मधुमेह जड़ से खत्म होने वाला रोग नहीं है, इसे व्यायाम, संतुलित आहार व प्राकृतिक उपचार से नियंत्रित किया जा सकता है। चूंकि यह आनुवंशिकी के साथ-साथ गलत जीवनचर्या से उपजने वाली बीमारी हैं, अतरू इसकी चिकित्सा में व्यायाम एवं प्राकृतिक उपायों का बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। सच तो यह है कि संतुलित आहार विहार और स्वस्थ जीवन शैली अपनाकर जीवन पर्यंत निरोग रहा जा सकता है। अत: बाल्यावस्था से ही इस ओर ध्यान दिया जाना चाहिए। रोगग्रस्त होने के बाद रोगमुक्ति हेतु प्रयास करने से कहीं बेहतर है कि निरोगी काया के लिए स्वाभाविक रूप से सदैव सजग रहा जाये। भूख और प्यास ज्घ्यादा लगना, अचानक वजन कम हो जाना, चीजों का धुंधला दिखाई देना, बार-बार पेशाब लगना, सांस फूलना, ज्यादा थकान महसूस होना, शरीर में खुजली होना, किसी भी घाव को ठीक होने में अधिक समय लगना डाईबिटीज की विशेष पहचान है। इसके बचाव के लिए डाईबिटीज पीडित व्यक्ति को आलू, चावल, शक्कर, मीठे फल, केला, केक, पेस्ट्री, घी, मक्खन, समोसा, कचैरी, ज्यादा तेल वाली चीजों करना ठीक रहता है। ऐसे लोग किसी भी फल का मुरब्बा, नारियल आदि का सेवन न करें। इसके साथ ही जो लोग मांसाहारी होते है, उन्हें अंडे, चिकन, मटन, मछली, चाय, कॉफी, शराब, धूम्रपान आदि का सेवन कम ही करना चाहिए। विशेषज्ञों का मानना है कि मधुमेह जीवनशैली के कारण होने वाला रोग है लिहाजा इसके उपचार में जीवनशैली को ठीक करना बेहद जरूरी है।

इससे बचने के लिए जरूर जा‍निए कुछ देशी नुस्खे मधुमेह रोगियों के लिए -

1 नींबू : मधुमेह के मरीज को प्यास अधिक लगती है। अत: बार-बार प्यास लगने की अवस्था में नींबू निचोड़कर पीने से प्यास की अधिकता शांत होती है।

2 खीरा : मधुमेह के मरीजों को भूख से थोड़ा कम तथा हल्का भोजन लेने की सलाह दी जाती है। ऐसे में बार-बार भूख महसूस होती है। इस स्थिति में खीरा खाकर भूख मिटाना चाहिए।3 गाजर-पालक : इन रोगियों को गाजर-पालक का रस मिलाकर पीना चाहिए। इससे आंखों की कमजोरी दूर होती है।

4 शलजम : मधुमेह के रोगी को तरोई, लौकी, परवल, पालक, पपीता आदि का प्रयोग ज्यादा करना चाहिए। शलजम के प्रयोग से भी रक्त में स्थित शर्करा की मात्रा कम होने लगती है। अत: शलजम की सब्जी, पराठे, सलाद आदि चीजें स्वाद बदल-बदलकर ले सकते हैं।

5 जामुन : मधुमेह के उपचार में जामुन एक पारंपरिक औषधि है। जामुन को मधुमेह के रोगी का ही फल कहा जाए तो अतिश्योक्ति नहीं होगी, क्योंकि इसकी गुठली, छाल, रस और गूदा सभी मधुमेह में बेहद फायदेमंद हैं। मौसम के अनुरूप जामुन का सेवन औषधि के रूप में खूब करना चाहिए।

6 जामुन की गुठली संभालकर एकत्रित कर लें। इसके बीजों जाम्बोलिन नामक तत्व पाया जाता है, जो स्टार्च को शर्करा में बदलने से रोकता है। गुठली का बारीक चूर्ण बनाकर रख लेना चाहिए। दिन में दो-तीन बार, तीन ग्राम की मात्रा में पानी के साथ सेवन करने से मूत्र में शुगर की मात्रा कम होती है।

7 करेले : प्राचीन काल से करेले को मधुमेह की औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता रहा है। इसका कड़वा रस शुगर की मात्रा कम करता है। मधुमेह के रोगी को इसका रस रोज पीना चाहिए। इससे आश्चर्यजनक लाभ मिलता है। अभी-अभी नए शोधों के अनुसार उबले करेले का पानी, मधुमेह को शीघ्र स्थाई रूप से समाप्त करने की क्षमता रखता है।

8 मैथी : मधुमेह के उपचार के लिए मैथीदाने के प्रयोग का भी बहुत चर्चा है। दवा कंपनियां मैथी के पावडर को बाजार तक ले आई हैं। इससे पुराना मधुमेह भी ठीक हो जाता है। मैथीदानों का चूर्ण बनाकर रख लीजिए। नित्य प्रात: खाली पेट दो टी-स्पून चूर्ण पानी के साथ निगल लीजिए। कुछ दिनों में आप इसकी अद्भुत क्षमता देखकर चकित रह जाएंगे।

9 गेहूं के जवारे : गेहूं के पौधों में रोगनाशक गुण विद्यमान हैं। गेहूं के छोटे-छोटे पौधों का रस असाध्य बीमारियों को भी जड़ से मिटा डालता है। इसका रस मनुष्य के रक्त से चालीस फीसदी मेल खाता है। इसे ग्रीन ब्लड के नाम से पुकारा जाता है। जवारे का ताजा रस निकालकर आधा कप रोगी को तत्काल पिला दीजिए। रोज सुबह-शाम इसका सेवन आधा कप की मात्रा में करें।

10 अन्य उपचार : नियमित रूप से दो चम्मच नीम का रस, केले के पत्ते का रस चार चम्मच सुबह-शाम लेना चाहिए। आंवले का रस चार चम्मच, गुडमार की पत्ती का काढ़ा सुबह-शाम लेना भी मधुमेह नियंत्रण के लिए रामबाण है।

Thursday, 16 January 2020

मोबाइल ने छीना बचपन

मोबाइल  ने छीना बचपन

मोबाइल के चलन से बच्चों की मासूमियत खत्म होती जा रही है। बच्चे जिस तरह पहले छुट्टियों में परंपरागत खेलों से जुड़े रहते थे लेकिन अब वक्त बदल गया है। अब 90 फीसदी से ज्यादा बच्चे परंपरागत खेलों के बजाय इंटरनेट, आॅनलाइन या आॅफलाइन गेम्स पर समय बिताते हैं। पहले गली-मोहल्ले में खेल के मैदान पर थी, जहां सुबह-शाम बच्चों को खेलते हुए देखा जा सकता था। अब खेल मैदान भी खत्म हो गए हैं और  बचपन एक कमरे तक सिमट कर रह गया है। उनके खेल व मनोरंजन के तरीके बदल गए हैं। बच्चे पहले लुका-छिपी, गिल्ली- डंडा, रस्सी कूद, क्रिकेट, फुटबॉल, पतंग उड़ानें जैसे पारंपरिक खेलों से अपना मन बहलाते थे, वहीं अब बच्चे इन खेलों से दूर हो गए हैं। इससे उनका मानसिक विकास जरूर हो रहा है, लेकिन शारीरिक विकास ठीक ढंग से नहीं हो रहा है। शारीरिक व्यायाम, एकाग्रता, वाले इन सब खेलों की जगह अब पूरी तरह से मोबाइल गेम ने ले ली है। दरअसल आज के दौर में स्मार्टफोन ने जैसे जीवन में सब कुछ बदल कर रख दिया है। क्या बच्चे, क्या बड़े−बूढ़े धडल्ले से मोबाइल फोन का उपयोग कर रहे हैं। स्मार्टफोन, बच्चे इंटरनेट का उपयोग करने में सबसे आगे हैं। यह आंकड़ा वास्तव में चेताने वाला है कि खेलने−कूदने की उम्र के साढ़े छह करोड़ बच्चे इंटरनेट की दुनिया में डूबे रहते हैं। बड़े−बूढ़े, ज्ञानी−ध्यानी तक गूगल बाबा की सहायता लेने में कोई संकोच नहीं करते है। गूगल बाबा में पॉर्न वीडियो का भंडार रहता है  बच्चे उसको देखकर अपराध कर देते है,  इससे सीधे सीधे बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास पर असर पड़ रहा है। सबसे चिंतनीय यह है कि इंटरनेट की लत के चलते बच्चों पर मनोवैज्ञानिक असर अधिक पड़ रहा है। भारत इंटरनेट 2019 की हालिया रिपोर्ट में उभर कर आया है कि देश में 45 करोड़ के लगभग इंटरनेट उपयोगकर्ता हैं। पांच साल से कम उम्र के बच्चों के इंटरनेट के उपयोग के आंकड़ों को और जोड़ा जाए तो यह आंकड़ा और अधिक ही होगा। दरअसल स्मार्टफोन ने सबकुछ बदल कर रख दिया है। बच्चों के परंपरागत खेल छूटने की वजह आधुनिकता की अंधी दौड़ है। आजकल माता-पिता ही बच्चों को ऐसे खेल से दूर रखते हैं। वे भी उन्हें घरों से दूर नहीं जाने देते उन्हें डर रहता है कि कहीं बच्चा बाहर खेलेगा तो चोट लग जाएगी या बिगड़ जाएंगे। इसी सोच के कारण बच्चों को घरों से बाहर जाने से रोकते हैं। स्कूलों में जो प्रतियोगिताएं होती है उनमें भी भाग लेने के लिए बच्चों को अभिभावक प्रेरित नहीं करते हैं।मोबादल की लत से बच्चों को स्वाभाविक सामाजिक−मानसिक स्थिति पर विपरीत असर पड़ रहा है। बच्चों का जो स्वाभाविक विकास होना चाहिए वह नहीं हो रहा है और यह कहें तो कोई अतिशयोक्ति नहीं कि इंटरनेट के अत्यधिक उपयोग के दुष्परिणाम सामने आते जा रहे हैं। दरअसल पूरा सामाजिक ताना−बाना बिगड़ता जा रहा है। बच्चों की मिलनशीलता और संवेदनशीलता खोती जा रही है। शारीरिक मानसिक विकास के परंपरागत गेम्स अब वीडियो गेम्स में बदलते जा रहे हैं। परंपरागत खेलों से होने वाला स्वाभाविक विकास अब वीडियो गेम्स के बदला लेने, मरने मारने वाले गेम्स लेते जा रहे हैं। यही कारण है कि बच्चे तेजी से आक्रामक होते जा रहे हैं। समूह में रहना या यों कहे कि दो लोगों के साथ रहने, आपसी मेलजोल को यह इंटरनेट खत्म करता जा रहा है। घर में ही बच्चे स्मार्टफोन पर गेम्स या यूट्यूब के वीडियो में इस तरह से खोए रहते हैं कि आपस में बात करने तक की फुर्सत नहीं दिखती। बच्चों में मोटापा बढ़ता जा रहा है। चिड़चिड़ापन आता जा रहा हैं,जहां तक कि बात-बात पर उत्तेजित हो जातक है झगडा करने लगते है एक कोना ही उनको अच्छा लगने लगता है न ही दोस्त, रिस्तेदार, नाना-नानी, दादा-दादी तक अच्छे नहीं लगते है  संस्कारों को भूल जाता है वह अपने में खोए रहने की आदत बनती जा रही है। इनका बचपन रचनात्मक कार्यों की जगह डेटा के जंगल में गुम हो रहा है. पिछले कई सालों में सूचना तकनीक ने जिस तरह से तरक्की की है, इसने मानव जीवन पर बेहद गहरा प्रभाव डाला है. न सिर्फ प्रभाव डाला है, बल्कि एक तरह से इसने जीवनशैली को ही बदल डाला है। शायद ही ऐसा कोई होगा, जो इस बदलाव से अछूता होगा। बच्चे और युवा तो सूचना तकनीक के प्रभाव से इस कदर प्रभावित हैं कि एक पल भी वे स्मार्टफोन से खुद को अलग रखना गंवारा नहीं समझते।
महानगरों में  ही नहीं ग्रामीण इलाकों में यह मानसिक बीमारी इस कदर बढ़ चुकी है कि कई युवाओं को तो स्वास्थ्य सुधार केंद्र में भर्ती कराना पड़ रहा है. हालात ये हैं कि यदि इस पर काबू नहीं पाया गया, तो समाज में एक नई विकृति पैदा हो सकती है. इंटरनेट एडिक्शन डिस्आॅर्डर के लक्षण हर शहर के युवाओं में उभरने शुरू हो चुके हैं. इससे पहले कि युवा इस रोग की चपेट में पूरी तरह आ जाएं, ठोस कदम उठाना बेहद जरूरी है. मोबाइल इंटरनेट ने सबसे बड़ा बदलाव मानव की जीवनशैली पर डाला है। रात को सोने के बजाय लोग मोबाइल की स्क्रीन पर नजरें टिकाए रहते हैं। दरअसल, लंबे समय तक ऐसा करने से नींद न आने की समस्या पैदा हो जाती है. जैसे-जैसे अंधेरा छाता है दिमाग में मेलेटॉनिन की मात्रा बढ़ती जाती है, जिससे हमें नींद आती है, लेकिन जब हम नींद को नजरअंदाज करते हुए मोबाइल पर नजरें टिकाए रहते हैं, तो धीरे-धीरे मेलेटॉनिन का बनना बंद हो जाता है, जिससे नींद न आने की बीमारी (इंसोम्निया) का खतरा पैदा हो जाता है. ऐसी हालत में लंबे वक्त तक दवाई के सहारे रहना पड़ सकता है। सबसे बेहतर यही है कि बच्चों को मोबाइल से दूर रखें। सप्ताह में एक दिन सिर्फ छुट्टी के दिन ही मोबाइल उनके हाथ में दें. बच्चा इंटरनेट पर क्या ब्राउज करता है, उसपर भी नजर रखें। बच्चों को तकनीक का सही इस्तेमाल करना सिखाएं।

प्रेम शंकर शर्मा

Tuesday, 5 November 2019

चुनाव के बाद जनता का दर्द !

चुनाव के बाद जनता का दर्द !
चुनाव  के करीब आते ही नेताओं के पास उनके चमचों की भीड़ इकठ्ठी होने लगती है शायद ,उनको नेता जी कोई काम दे दे। चुनाव का पर्चा भरते समय कई हजारों की भीड इकठ्ठी करना मामूली काम नही था पर अब दलालों ने यह काम आसान कर दिया । 500 -600 रुपये में पैदल और 800-1000 में मोटर साइकिल,2000 में कारों का काफिला मिल जाता। जितने आदमी चाहिए मिल जाते है। शान शौकत से शाही अंदाज से पर्चा भरने जाते है । चलों पर्चा भरकर आ गये चुनाव की तैयारी भी होने लगी, गली -गली में जिन्दावाद के नारे गूंजते मिल जायेगें। नेताजी हाथ जोड़कर आप के साथ हमदर्द बनकर खड़े रहने का बादा करते दिखाई देगें चाहे जीतने के बाद साढे चार साल तक दिखाई नही दे पर बड़े-बड़Þे आश्वासन एक दम कड़क होगा।  जैसे सगेभाई हो। उस समय आप के पैर छूकर माफी मांगते दिखाई दे रहे होगें कहेगे कि भूल चूक हो गई होतो माफ करना ,लेकिन वोट हमेंही देना। मै आप का महदर्द हूं आप के गांव-कस्वे में कितने काम करवाये  विकासों का पिटारों की लिस्ट गिनाएंगे।  इसमें साथ में चलने वाले लोग भी उनकी हां में हा मिलाते नजर आयागे। ढावों पर कार्यकर्ताओं को तन्दूरी दाल, चिकन कवाब, चिकन बिरयानी, तन्दूरी रोटीयों का भोजन होता दिखाई देगा। दूसरा उसकी बुराई करता दिखाई देगा। चलो शांत तौर से चुनाव हो गया । कही खुशी कहीं गम। किसी ने नेताजी के लिए झगडा भी कर लिया वाद में होगा तब देखा जायगा। फिर सोचा चलकर देखते है कि चुनाव के वाद जनता कितनी खुश है या दु:खी है।  एक कस्वे से गुजरा तो कनाते टेंन्ट फटे हुई जर-जर  हो कर रो रही थीं। लगा मानो कह रही है कि अब उनका महत्व कुछ नहीं रह गया है, इसलिए कि हारने वाला और जीतने वाला दोनों उसे छोड़ गए हैं । तो टेस्ट, स्टेज उजड़े-उजड़े उदासी मैं मुंह लटकार अपनी दुर्दशा की कथा आप कह रहे थे। जीपें- कारे एककम धूल सै ढंकी पंक्चर खड़ी थीं।चुनाव का बखेड़ा भरी बड़ा अजीब होता है। शुरू होते ही तमाम तरह के काम फैल जाते हैं और निपट जाएगे जीतने वाला खुश और हारने वाला दु:ख । 
सारे घोषणा पत्र और आश्वासन मटियामेट, रह जाता है तो सिर्फ चंद लोगों का रोने-पीटना। चुनाव बाद जो लोग सर्वाधिक रोते हैं,उनमें होते हैं- माइकवाला, गाड़ियां किराए पर देने वाला, ढाबे वाला, माला-फूल सप्शाईं करने वाला और तोरणद्बार सजाने वाला और नेताजी के पीछे जिन्दावाद -मुर्दावाद के नारे लगाने वाला जो 500-600 रुपये प्रतिदिन पर लाया गया था। पिछले दिनों जो चुनाव निपटे हैं, उनमें से एक चुनाव क्षेत्र का दौरा किया तो मैने हालात कुछ अजीव दिखाई दिये जो साफ कपडे पहनकर नेता ती को गाडी में घुमाते थे, माइक में बडी आवाज, बढ़िया खाना खिलाने वाले। जीपें-कारें एकदम छकड़ा होकर घूल से ढंकी पंचर हुई खड़ी थीं। जो जीप कल तक फर्राटे से दौड़ रही थी, उसकी गति को जैसे किसी ने कील लगा दिया। पेट्रोलपंप वाला अपना बिल लिए भटक रहा है तो जीतने वाला उसे परमिट रद्द करने की धमकी दे रहा है। मैंने एक मतदाता से पुन, ‘कहो लाला कैसी रही ?' वह अपना माथ पीटकर बोला, ‘क्या बताएं भाई साहब, जीतने के बाद नेताजी मिलते नहीं और मिलते हैं ते पहचानते नहीं, पहचानते हैं तो आश्वासनों का पुलिंदा थमा देते हैं।  मैंने पूछा। ‘तो फिर चुनाव से तुम्हें क्या फायदा हुआ ?' मतदाता बोला, 'सिर्फ तीन फायदे हुए-पहला मारा-मारी में टीशर्ट और जूते मिल गये, दूसरा, पांच-सात दिन तक नशे का इंतजाम  हो गया और तीसरा,चुनाव रहा तब तक अच्छा खाना मिला। तो फिर क्या बात है, तुम्हारे तो वोट की कीमत वसूल हो गई- अब तो शांत रहो। मैंने कहा। उत्तर में वह बोला, 'अजी भाई जी, बोट की भी कोई कीमत होती है वह तो अमूल्य है अमूल्य।'‘जिसका कोई मूल्य नहीं होता, वहचीज मुफ्त की होती है और मुफ्त की चीज का जो भी मिल जाए बड़ी बात है। तुम्हें वोट का मूल्य मिल चुका है।'  अजी यह तो कोई कार्यकर्ता हैं-इसलिए फिर से ये चीजें हाथ लग गई वरना मुफ्त दाता को ते उपहार में निसानियां मिली हैं। वह बोला। लगे हाथ मैं थोड़ी देर में उस ढाबे वाले के यहां जा धमका, जहां चंद रोज 'पहले छंगर लगा करता था। सिर पर हाथ लगाए रोने हीं वाला था कि मैंने पूछा, क्यों क्या बातहै ? ढाबे वाले ने कहा, ‘पांच हजार रुपए बाकी रह गए-हारने वाले पर और जीतने वाले पर। अब कहता है  मेरा तो दिवाला ही पिट गया।  दाल आटा  देने वाला चाहे ते मुझे रख ले अपने यहांं नौकर, पैसेतोे न दे पाऊंगा।  'ते अब क्या योजनाएं  हैं ?''योजना क्या है, बस दस-पंद्रह दिन मातम मनाएंगे बाद में धंधा-पानी में ध्यान देंगे। अभी ते मन ही नही ंलग रहा है। आटे-दाल वाला रोज पैसों के लिए चक्कर काटता है, उसे देने की जुगाड में है  अन्यथा  ढावा  बंद  करने की नैबत आ गई है। ढावे वाले ने सच उगला।  उसी समय जीप वाला आ गया । मैने उससे पूछा कहो भाई कैसा है धंधा पानी? बोला, ‘साला जीतने वाला नेतालाल भाड़ा नहीं दे रहा  बस आश्वासन देता.है। ज्वादा कहता हूं तो धमकी देता है परमिट खत्म करवा दूगा। मुझे ऐसा पता होता तो कभी नहीं देता अपनी गाड़ियां, सारी गाड़ियां काठ-कबाड़ हो गईं हैं। सुधारने के लिए पैसा नहीं है।पैसे के मामले में धोखा हुआ हैधोखा हुआ है साहब। गरीबी हटाने की बात करते थे पर बदले मेरी गरीबी बढ़ा गए।''अब क्या प्रोग्रामहै ? यह गांव छोड़कर शहर में जाकर कोई छोटा-मोटा घंघा करने की सोचत हूं। बाल-बच्चे  बच्चों को खाना खिलाने के लिए पैसे नही है। केवल बिचौलियों के दिन फिरे हैं, जिसने वोट दिलाने को ठेका लिया था। नया जीप ले आये है तथा मकान की नई मंजिल का काम करवा रहा है। चंद प्रचारक और कार्यकर्ता भी माला-माल हो गये हो गए हैं। जिनको दिन में एकवार खाने को नहीं था, वे मिठायां खा रहे है, हम लुटे हैं।' जीप वाला रो पड़ा। मुझे बड़ी पीड़ा हुईं। चुनाव से तो माहौल उल्टा बिगड़ गया है। सारी चिल्ल-पों खत्म हो गई है और माइक वाला दांत पीस रहा है। मैंने पूछा,'क्यों भाई, तुम और तुम्हारे शक्लपर बारह कैसे बजे है वह बोला, 'क्या बताएं भाई आधा  पैसा जीतेना वाला और आधा हारने वाला डकार गए। दोनों ने हाथ जोड़ लिए हैं। कहते हैं भाई सब्र रखो, पांच साल बाद फिर चुनाव होंगे, तब कर देगे सारा हिसाब। हम कहीं भागे थोड़े ही जा रहे हैं।'तुम्हारे साथ तो वाकई तुम्हारे साथ अन्याय हुआ! 'क्या बताएं, जनाब ! हर बार वही होता है और हम हैं कि समझते नहीं और लोभ में आकर लुट बैठते हैं। उससे सबक लेता तो, आज माइक की आवाज इस कदर नहीं फट गई होती। माइक वाला बोला मैंने पूछ, 'अब क्या कार्यक्रम है ? 'अब प्रोग्राम यह है कि मैं आपके पास डेढ़ हजार रुपए उधार लेने आने वाला था। आप आ गए हैं तो नेकीऔर पूछ-पूछ वाली बात हो गई है। 'लेकिन मैं तो खुद परेशान हैं भाषण लिखने और मेनिफेस्टो के लिए तीन हजार रुपए देने का वादा  किए थे,एक पैस नहीं दिया है नेताजी ने अब तक। इसलिए उधार के लिए तो तुम बैंक में एप्लाई करो। नेताजी की तिकड़म लगाकर दस- बीस हजार मार लो। मैंने पिंड छुड़ाया। वह बहक गया। उसकी आंखों में चमक लौट आई और एप्लीकेशन लिखने' लगा। चुनाव बाद के इन दर्द भरे अनुभवों से रू-ब-रू होकर मैं भी दंग था। 
प्रेमशंकर शर्मा( पुरोहित)
x

Sunday, 17 February 2019

आतंकवाद पूरे विश्व के लिए नासूर है

आतंकवाद पूरे विश्व के लिए नासूर है

तंकवाद किसी एक व्यक्ति, समाज अथवा राष्ट्र विशेष के लिए ही नहीं अपितु पूरी मानव सभ्यता के लिए कलंक है । हमारे देश मे ही नहीं बल्कि पूरे विश्व मे इसका जहर इतनी तीव्रता से फैल रहा है कि यदि इसे समय रहते नहीं रोका गया तो यह पूरी मानव सभ्यता के लिए खतरा बन सकता है। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएएफ के काफिले पर गुंरुवार की शाम में हुए आतंकी हमले में 44 जवान शहीद हो गए। पाकिस्‍तान में जड़ें जमा भारत में आतंक फौते रहे आतंकवादी संगठन 'जैश-ए-मोहम्मद' ने इस आत्‍मघाती हमले की जिम्‍मेदारी ली है। घटना के बाद पूरे देश में गम व गुस्‍से का माहौल है। सोशल मीडिया पर भी गम व गुस्से के इजहार का सिलसिला जारी है, शाब्दिक अर्थों में आतंकवाद का अर्थ भय अथवा डर के सिद्‌धांत को मानने से है । दूसरे शब्दों में, भययुक्त वातावरण को अपने निहित स्वार्थो की पूर्ति हेतु तैयार करने का सिद्धांत आतंकवाद कहलाता है । विश्व के समस्त राष्ट्र प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से इसके दुष्प्रभाव से ग्रसित हैं । रावण के सिर की तरह एक स्थान पर इसे खत्म किया जाता है तो दूसरी ओर एक नए सिर की भाँति उभर आता है । यदि हम अपने देश का ही उदाहरण लें तो हम देखते हैं कि अथक प्रयासों के बाद हम पंजाब से आतंकवाद का समाप्त करने में सफल होते है तो यह जम्यू-कश्मीर, आसाम व अन्य उत्तर-पूर्वी राज्यों में प्रारंभ हो जाता है । पड़ोसी देश पाकिस्तान द्‌वारा भारत में आतकवाद को समर्थन देने की प्रथा तो निरंतर पचास वर्षो से चली आ रही है। हमारा देश धर्मनिरपेक्ष देश है । यहाँ अनेक धर्मो के मानने वाले लोग निवास करते हैं । हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, ब्रहम समाजी, आर्य समाजी, पारसी आदि सभी धर्मो के अनुयाइयों को यहाँ समान दृष्टि से देखा जाता है तथा सभी को समान अधिकार प्राप्त हैं । कुछ बड़ी शक्तियां और पड़ोसी देश हमारे देश में अव्यवस्था फैलाने की कोशिश में लगे रहते हैं। यदि हमारा देश दो भागों में विभक्त हो गया तो वे बहुत प्रसन्न होंगे। कुछ समस्याएँ जम्मू-कश्मीर की हैं जिन्हे शांतिपूर्ण तरीके से हल किया जा सकता है। लेकिन दुर्भाग्यवश हत्याएं जारी हैं। हमें आशा है की राजनीतिक शक्तियां इस समस्या का समाधान निकालेंगी।  आतंकवाद विश्वभर में फैला है, अभी कुछ दशकों में, उसने नए आयाम हासिल किए हैं और इसका कोई अंत नहीं है। जिस तरह से यह पिछले कुछ सालों से बढ़ रहा है, यह सीमाओं से परे है, हम सभी के लिए यह एक बड़ी चिंता का विषय है। हालांकि यह अंतरराष्ट्रीय मंचों पर नेताओं द्वारा निंदित किया गया है, पर इसका कोई असर नहीं हुआ है, यह कई गुना बढ़ रहा है और इसके सबूत भी सभी जगह है।
 आतंकवादियों और उग्रवादियों ने अपने शत्रुओं को आतंकित करने के लिए सभी तरह के हथियारों और रणनीतियों का उपयोग किया है। वे बम विस्फोट करते हैं, राइफल्स, हथगोले, रॉकेट, लूटने वाले घरों, लूट के लिये बैंकों और कई धार्मिक स्थानों को नष्ट करते हैं, लोगों का अपहरण करते हैं, बसों और आगजनी और बलात्कार करते हैं, यहाँ तक कि बच्चों को भी नहीं छोड़ते हैं। देश में आतंकवाद के चलते पिछले पाँच दशकों में 50,000 से भी अधिक परिवार प्रभावित हो चुके हैं । कितनी ही महिलाओं का सुहाग उजड़ गया है । कितने ही माता-पिता बेऔलाद हो चुके हैं तथा कितने ही भाइयों से उनकी बहनें व कितनी ही बहनें अपने भाइयों से बिछुड़ चुकी हैं। पहले मसलन 1989 से 1998 की बात करें तो स्थिति चिंताजनक थी। तब मारे गए आम नागरिकों और आतंकियों की संख्या तकरीबन एक-सी रहती थी। दरअसल इन तीन दशकों में आतंकियों के खिलाफ सेना की मुहिम में और भी कई ट्रेंड नजर आ रहे हैं। पहले दो दशकों में सेना के ज्यादा जवान शहीद होते रहे। इस दशक में 4 से 6 गुना कमी आई। हालांकि ‘इस कमी’और ह्यपांच गुना आतंकी मारने का केंद्र की भाजपा सरकार से खास लेना-देना नहीं है।  यह ट्रेंड तो मनमोहन सिंह के पहले कार्यकाल के अंत (2008) से ही दिखाई देने लगा था। असल में इस दौरान सीमापार से घुसपैठ तथा घाटी में आतंकी वारदातों में ही कमी आ गई। यही वजह रही कि आम नागरिकों और जवानों की मौत का आंकड़ा 18 साल में पहली बार 100 से नीचे आ गया। साथ ही मारे गए आतंकियों की संख्या भी 17 साल बाद घटकर 400 से कम हो गई। वैसे अब एक बार फिर आतंकियों के खिलाफ अभियान में तेजी है। चार दिन में सात आतंकी मार दिए गए हैं। ऐसे में आतंकियों के मारे जाने की दर और बढ़ने की उम्मीद है। (तीन दशक, तीन ट्रेंड: लगातार घटे हमले और जनहानि)(1989से 1998: ज्यादा वारदातें हुईं और ज्यादा सैनिक शहीद) मारे गए नागरिक-8640,आतंकी मार गिराए-9403,शहीद हुए जवान-2326! (1999 से 2008: आतंकी वारदातों में डेढ़ गुना कम) मारे गए नागरिक-5842, आतंकी मार गिरा-12526,शहीद हुए जवान-3512! (2009 से 2018: 27गुना तक घट गईं आतंकी घटनाएं) मारे गए नागरिक-312,आतंकी मार गिराए-1518,शहीद हुए जवान-558 पहले मसलन 1989 से 1998 की बात करें तो स्थिति चिंताजनक थी। तब मारे गए आम नागरिकों और आतंकियों की संख्या तकरीबन एक-सी रहती थी। दरअसल इन तीन दशकों में आतंकियों के खिलाफ सेना की मुहिम में और भी कई ट्रेंड नजर आ रहे हैं। पहले दो दशकों में सेना के ज्यादा जवान शहीद होते रहे। इस दशक में 4 से 6 गुना कमी आई। असल में इस दौरान सीमापार से घुसपैठ तथा घाटी में आतंकी वारदातों में ही कमी आ गई। यही वजह रही कि आम नागरिकों और जवानों की मौत का आंकड़ा 18 साल में पहली बार 100 से नीचे आ गया। साथ ही मारे गए आतंकियों की संख्या भी 17 साल बाद घटकर 400 से कम हो गई। वैसे अब एक बार फिर आतंकियों के खिलाफ अभियान में तेजी है। चार दिन में सात आतंकी मार दिए गए हैं। ऐसे में आतंकियों के मारे जाने की दर और बढ़ने की उम्मीद है।(तीन दशक, तीन ट्रेंड: लगातार घटे हमले और जनहानि)(1989से 1998: ज्यादा वारदातें हुईं और ज्यादा सैनिक शहीद)मारे गए नागरिक-8640,आतंकी मार गिराए-9403,शहीद हुए जवान-2326!(1999 से 2008: आतंकी वारदातों में डेढ़ गुना कम)मारे गए नागरिक-5842,आतंकी मार गिरा-12526,शहीद हुए जवान-3512!(2009 से 2018: 27गुना तक घट गईं आतंकी घटनाएं)मारे गए नागरिक-312,आतंकी मार गिराए-1518,शहीद हुए जवान-558। मार्च 1998 से मई 2004 तक रहा। 1998 से 2003 तक की समयावधि में देखें तो मारे गए आम नागरिकों की संख्या 5082 रही। वहीं सुरक्षा बल के 2929 जवान शहीद हुए। मगर 10147 आतंकी मार दिए गए। 2004 से 2013 तक देखें तो 1788 आम लोग, 1177 जवान तथा 4241 आतंकी मारे गए हैं। हालांकि इनके पहले कार्यकाल में 3424 आतंकी सेना ने मार गिराए। मोदी के 4.5 साल: 701 आतंकी मारे भाजपा के पूर्णबहुमत के साथ नरेंद्र मोदी मई 2014 से प्रधानमंत्री है। इस बीच 17 जून 2018 तक 161 आम नागरिक आतंकी घटनाओं का शिकार बने। सुरक्षा बल के 303 जवान भी शहीद हो गए। मगर सेना ने 701 आतंकियों को मार गिराने में सफलता हासिल की । मार्च 1998 से मई 2004 तक रहा। 1998 से 2003 तक की समयावधि में देखें तो मारे गए आम नागरिकों की संख्या 5082 रही। वहीं सुरक्षा बल के 2929 जवान शहीद हुए। मगर 10147 आतंकी मार दिए गए। 2004 से 2013 तक देखें तो 1788 आम लोग, 1177 जवान तथा 4241 आतंकी मारे गए हैं। हालांकि इनके पहले कार्यकाल में 3424 आतंकी सेना ने मार गिराए। मोदी के 4.5 साल: 701 आतंकी मारे भाजपा के पूर्णबहुमत के साथ नरेंद्र मोदी मई 2014 से प्रधानमंत्री है। इस बीच 17 जून 2018 तक 161 आम नागरिक आतंकी घटनाओं का शिकार बने।
सुरक्षा बल के 303 जवान भी शहीद हो गए। मगर सेना ने 701 आतंकियों को मार गिराने में सफलता हासिल की । वे बहुत शक्तिशाली राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय निहित हितों द्वारा प्रशिक्षित, प्रेरित और वित्तपोषित हैं, वे इन शक्तियों से घातक हथियार और गोला-बारूद प्राप्त करते हैं और लोगों में कहर पैदा करते हैं। इस बदसूरत और खतरनाक, सामाजिक और राजनैतिक घटना को आतंकवाद कहा जाता है, आतंकवाद की कोई, समय, सीमा, जाति और धर्म या पंथ नहीं है। यह दुनिया भर में फैला है और समाज में और राजनीतिक समूहों के रूप में निराशा पैदा करता है, यह धार्मिक कट्टरपंथियों और गुमराह गुटों में अधिक से अधिक लोकप्रिय हो रहा है। जम्मू और कश्मीर में आतंकवाद एक आम बात है। व्यापक गरीबी, बेरोजगारी, युवाओं, किसानों और मजदूर वर्ग की उपेक्षा और भावनात्मक अलगाव प्रांत में उग्रवाद के मुख्य कारण हैं। हमारी सीमाओं में शत्रुतापूर्ण बल भी बहुत मदद
कर रहे हैं। भारत की सहायता के साथ बांग्लादेश के एक स्वतंत्र राज्य बन गया जो कि पाकिस्तान को बर्दाश्त नहीं हुआ।आतंकवाद एक वैश्विक समस्या है और इसे अलगाव में हल नहीं किया जा सकता है। इस वैश्विक खतरे से लड़ने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहकारी प्रयासों की आवश्यकता है और दुनिया के सभी सरकारों को एक साथ और लगातार आतंकवादियों पर हमले करना चाहिए। विभिन्न देशों के बीच घनिष्ठ सहयोग से वैश्विक खतरे को कम किया जा सकता है। मानवता के खिलाफ एक अपराध है और इसे पूरी कोशिश से निपटा जाना चाहिए और उसके पीछे की ताकतों को उजागर करना चाहिए। आतंकवाद, प्रतिकूल जीवन की गुणवत्ता को प्रभावित करता है और हमारे साथ कठोर व्यवहार करता है। अंतिम विश्लेषण में, सभी आतंकवादी समूह आपराधिक हैं वे अच्छे और बुरे के बीच अंतर नहीं जानते और न ही वे किसी को भी छोड़ते हैं, महिलाओं और बच्चों को भी नहीं।

                   -प्रेम शंकर शर्मा पुरोहित


Saturday, 9 February 2019

स्वाइन फ्लू की गिरफ्त में पूरी दुनिया

स्वाइन फ्लू की गिरफ्त में पूरी दुनिया

एक तूफान की तरह आई ‘स्वाइन फ्लू’ बीमारी ने पूरी दुनिया को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। लाखों लोग इससे प्रभावित हुए हैं। अभी तक यह बीमारी थमने का नाम नहीं ले रही है। इसके पीछे एच-1 एन-1 वायरस का हाथ है जिसने लाखों जिंदगयां छिन ली हैं। इंसान और वायरस के बीच पूरी दुनिया में चल रही खतरनाक लड़ाइयों की श्रृंखला में यह ताजातरीन बीमारी है। इसके अलावा हजारों ऐसे वायरस हैं जो इंसानों के जान के  दुश्मन बने हुए हैं। वैज्ञानिक इन सभी वायरसों से मुक्ति पाने के लिए प्रयासरत हैं, कि लेकिन सफलता इतनी आसान भी नहीं है। देश में स्वाइन फ्लू के बढ़ते प्रकोप के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव प्रीति सूदन ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हालात की समीक्षा की। इस दौरान सचिव को बताया गया कि साल 2019 में 4 फरवरी तक देश में स्वाइन फ्लू के कुल 6701 मामले सामने आए हैं।
 वहीं, स्वाइन फ्लू के चलते अब तक 226 सिर्फ दिल्ली में लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से ज्यादातर मौतें राजस्थान, गुजरात और पंजाब में हुई है। राजधानी दिल्ली में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या 1019 हो गई है। बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने एक बार फिर गाइडलाइन जारी की है। इसके पहले बीते शुक्रवार को सरकार ने दिशा निर्देश जारी किए थे। बीते 48 घंटे के दौरान राजधानी में 124 मामले दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही इस जनवरी से अब तक सिर्फ दिल्ली में ही स्वाइन फ्लू पीड़ितों की संख्या 1019 हो गई है। इसमें 812 वयस्क और 207 बच्चे शामिल हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन के अनुसार खांसने और छींकने के दौरान अपनी नाक व मुंह को कपड़ा या रुमाल रखें। अपने हाथों को साबुन व पानी से नियमित धोयें, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचें, फ्लू से संक्रमित हों तो घर पर ही आराम करें, फ्लू से संक्रमित व्यक्ति से एक हाथ तक की दूरी बनाए रखें, पर्याप्त नींद और आराम लें, पर्याप्त मात्रा में पानी - तरल पदार्थ पियें और पोषक आहार खाएं। इसके अलावा अपनी सुरक्षा को लेकर विशेष ध्यान रखें। यदि शरीर में दर्द या अन्य किसी तरह की परेशानी लगे तो डाक्टर से जरूर मिले। दिल्ली में स्वाइन फ्लू तेजी से फैल रहा है। अब तकसैकडों अधिक मरीज दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में पहुंच चुके हैं। जबकि रोजाना 100 के करीब मरीज स्वाइन फ्लू के लक्षणों के साथ पहुंच रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों पर गौर करें तो 2016 में कुल 265 मौतें हुईं, इस बार उससे करीब चार गुना (1094) मौतें हो चुकी हैं। प्रभावितों की संख्या तो 12 गुना बढ़कर 2कई हजार से ज्यादा हो गई है।  स्वास्थ्य मंत्रालय ने बीमारी के उपचार, प्रबंधन, टीकाकरण, पृथक व्यवस्था, जोखिम के वर्गीकरण और रोकथाम उपायों के बारे में दिशानिर्देश हर अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों को जारी किए। सभी अस्पतालों को वेंटिलेटर तैयार रखने और रोग से रोकथाम के लिये सूचना प्रसारित कर रहा है।  (एच1एन1) पर राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक के बाद दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य सचिव संजीव खिरवाल ने हाल में कहा था कि शहर में सभी सरकारी अस्पतालों में इस बीमारी के प्रबंधन के लिये आवश्यक साजो-सामान एवं निजी सुरक्षा उपकरण (पीपीई किट) सहित दवाइयां उपलब्ध हैं।
 साथ ही एन-95 मास्क भी मौजूद हैं। लेकिन स्थिति इन अस्पतालों की संतोषजनक नहीं है। मरीजों के लिए स्वाइन फ्लू वार्ड में जगह नहीं है, उन्हें मास्क बाजार से खरीदना पड़ रहा है। स्वाइन फ्लू, डेंगू, डायरिया जैसी बीमारियों से हजारों मौतें हो रही हैं, बाढ़ से देश भर में सैकड़ों लोग मारे जा चुके हैं, लेकिन इन मौतों पर देश भर में हैरत भरी चुप्पी है. देश भर में इस साल के आठ महीनों में अब तक सिर्फ स्वाइन फ्लू से हजारों से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं.केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार देश में इस साल अब तक लोग स्वाइन फ्लू से मारे गए हैं जो पिछले साल के आंकड़े से चार गुना ज्यादा है.साथ ही अब तक इस बीमारी के कुल 22,186 मामले सामने आए हैं. महाराष्ट्र में एच1एन1 संक्रमण से सबसे ज्यादा लोग मारे गए हैं. यह संख्या 437 है. इसके बाद गुजरात में सर्वाधिक 269, केरल में 73 और राजस्थान में 69 लोगों ने बीमारी के कारण दम तोड़ा है.आंकड़े के अनुसार भारत में  बीमारी से कुल 1,094 मौतें हुई हैं और 22,186 मामले सामने आए हैं. यह  सरकारी आंकडे है लेकिन सत्यता यह है कि मरने वालों की संख्या कई गुना ज्यादा हो सकता है। जबकि 2016 में यह संख्या क्रमश: 265 और 1,786 थी। महाराष्ट्र में  एच1एन1 संक्रमण के सबसे ज्यादा 4,245 मामले सामने आए और इसके बाद गुजरात में 3,029, तमिलनाडु में 2,994 और कर्नाटक में 2,956 मामले सामने आए.आंकड़े के अनुसार केवल अगस्त महीने में देश भर में 342 लोग मारे गए, जबकि पिछले साल इसी अवधि में छह लोग मारे गए थे.देश में 2009-10 में एच1एन1 इंफ्लूएंजा का सबसे बुरा प्रकोप आया था जब बीमारी से 2,700 से ज्यादा लोग मारे गए थे और करीब 50,000 अन्य प्रभावित हुए थे. फरवरी तक के आंकडे बता रहे है कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने भी स्वाइन फ्लू के मद्देनजर लोगों के लिए परामर्श जारी किया है. कई राज्यों में स्कूलों और कॉलेजों में छात्र-छात्राओं और स्टाफ को स्वाइन फ्लू से बचने के उपाय बताए जा रहे हैं. इसके लिए बाकायदा गाइड लाइन जारी की गई हैं. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के चीफ मेडिकल आॅफिसर (सीएमओ) ने भी स्वाइन फ्लू को लेकर स्कूलों और कॉलेजों को एडवाइजरी जारी की है, जिसमें उन्होंने कहा कि सभी स्कूल और कॉलेज विद्यार्थियों को स्वाइन फ्लू से अलर्ट करें और उनको इस बचने के तरीके बताएं. अभी हाल ही में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह भी स्वाइन फ्लू की चपेट में आ गए थे. इसके बाद उनको दिल्ली के आॅल इंडिया इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल साइंसेज में भर्ती कराया गया था. बीजेपी अध्यक्ष ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था, मुझे स्वाइन फ्लू हुआ है, जिसका उपचार चल रहा है. ईश्वर की कृपा, आप सभी के प्रेम और शुभकामनाओं से शीघ्र ही स्वस्थ हो जाऊंगा. देश में स्वाइन फ़्लू के कारण मरने वालों की संख्या इस साल 169 हो गई है, जबकि 4,571 लोगों में स्‍वाइन फ्लू वायरस होने के संकेत मिले हैं, जिसमें राजस्थान में 40 प्रतिशत मामले हैं। सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, राजस्थान में  1,911 मामले और 75 मौतें दर्ज की गईं, इसके बाद गुजरात में 600 मामले और 24 मौतें हुईं। स्‍वाइन फ्लू के मामलों में दिल्‍ली तीसरे स्‍थान पर हैं, यहां 532 लोगों के एच1 एन1 वायरस से संक्रमित होने की सूचना दी है। पंजाब में 27 मौतें और 174 मामले दर्ज किए गए, उसके बाद हरियाणा में आठ मौतें और 372 मामले दर्ज किए गए। महाराष्ट्र में 82 मामले और 12 मौतें दर्ज की गई हैं। संख्या बढ़ने के साथ, स्वास्थ्य मंत्रालय ने हाल ही में राज्यों के साथ एक बैठक की और उन्हें बीमारी से निपटने के लिए गाइडलाइन जारी की है। बीमारी पर काबू पाने के लिए अस्‍पताल में बेड की संख्‍या और सुविधाएं बढ़ाने के लिए भी कहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि, स्वाइन फ्लू की दवा ओसेल्टामिविर का पर्याप्त स्टॉक है और साथ ही एन 95 मास्क और डायग्नोस्टिक किट की भी कोई कमी नहीं है। राज्यों से कहा गया है कि बीमारी में क्‍या करना चाहिए और क्‍या नहीं करना चाहिए इसके बारे में विस्‍तार से बताया जाए। वहीं दिल्‍ली सरकार ने भी इस संबंध में एडवाइजरी जारी की है।
´

देश में पैदा होने वाला तीसरा बच्चा सिजेरियन से पैदा होता है

देश में पैदा होने वाला तीसरा बच्चा सिजेरियन से पैदा होता है

प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल में पैदा होने वाला हर तीसरा बच्चा सिजेरियन है। सीएमएचओ रायपुर की संस्थागत प्रसव रिपोर्ट के अनुसार 11 माह में 5616 बच्चों ने जन्म लिया। इनमें से नार्मल डिलीवरी 3756 व सिजेरियन डिलीवरी 1860 हुई। जिला अस्पताल में हर सातवां बच्चा आॅपरेशन से पैदा हुआ। दूसरी ओर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में सिजेरियन डिलीवरी से पैदा होने वाले बच्चों की संख्या काफी कम है। वहीं निजी अस्पतालों में आॅपरेशन से पैदा होने वाली बच्चों की संख्या सरकारी अस्पताल से काफी अधिक होने की संभावना है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार आॅपरेशन से पैदा होने वाले बच्चों के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। इनमें हर तीसरा बच्चा आॅपरेशन से पैदा होता है। डाक्टरों के अनुसार छोटे कद वाली महिलाओं के कूल्हे की हड्डी छोटी होने से बच्चा सामान्य तरीके से नहीं हो पाता। ऐसी अधिकांश महिलाओं की सिजेरियन डिलीवरी करनी पड़ती है। इनके अलावा लो लाइन प्लास्टेंटा, ट्यूमर, रक्त स्त्राव ज्यादा, बच्चे की धड़कन कम होना, सर्विक्स कैंसर,  गर्भवती का बीपी बढना, गले में गर्भनाल लिपटी होना, बच्चे का आड़ा या उलटा होना, महिला की उम्र ज्यादा होना, कई बार दवाओं से बच्चेदानी का मुंह नहीं खुल पाना ऐसे कारण हैं, जिनमें सर्जरी करनी पड़ती है। बच्चा जब पेट में ही मल-मूत्र कर दे तो उसे मिकोनियम कहते हैं, इस स्थिति में तत्काल आॅपरेशन कर बच्चे की जान बचाई जाती है। निजी अस्पतालों में गर्भवती प्रसव के दौरान होने वाली पीड़ा से बचने के लिए सिजेरियन डिलीवरी करवाती हैं। सामान्य प्रसव में महिला को 24 घंटे में अस्पताल से छुट्टी दे दी जाती है, लेकिन सिजेरियन में कम से कम 5 दिन तक अस्पताल में रहना होता है। साथ ही, सामान्य प्रसव में 5 से 15 हजार तक ही खर्च आता है, जबकि सिजेरियन में यह खर्च चौगुना हो जाता है। इसमें एनेस्थिसिया, पीडियाट्रिशियन और अस्पताल का खर्च शामिल करें तो करीब 25 से 50 हजार रुपए हो जाता है। 

इस मुद्दे पर चेंज डॉट ओआरजी पर एक आॅनलाइन अर्जी शुरू करने वाली शोधकर्ता सुवर्णा घोष ने आंकड़ों का जिक्र करते हुए कहा, ह्यसिजेरियन  के जरिए बच्चे पैदा करना एक धंधा बन गया है। अस्पताल और डॉक्टर महिलाओं से पैसे बना रहे हैं और उन्हें आपरेशन से डिलिवरी की तरफ धकेल रहे हैं।  देश भर के कई अस्पतालों पर मरीजों के साथ धोखाधड़ी , लापरवाही, जरूरत से ज्यादा बिल और रुपये ऐंठने के मामले सामने आते रहे हैं, ऐसे में एक दशक में सिजेरियन डिलीवरी में दोगुनी वृद्धि कई सवाल पैदा करती है।  सबसे ज्यादा हालात आंध्र प्रदेश में खराब हैं, जहां आॅपरेशन के जरिए 40.1 फीसदी बच्चे पैदा हुए। इसके बाद लक्षद्वीप में 37.1, केरल 35.8, तमिलनाडु 34.1, पुडुचेरी 33.6, जम्मू एवं कश्मीर 33.1 और गोवा में 31.4 फीसदी बच्चे आॅपरेशन के जरिए पैदा हुए हैं। वहीं दिल्ली में आॅपरेशन के जरिए पैदा होने वालों बच्चों का प्रतिशत 23.7 है। देश के सबसे बड़े आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में यह प्रतिशत 9.4 है। वहीं सबसे कम प्रतिशत नगालैंड में हैं जहां 5.8 फीसदी बच्चे आॅपरेशन के माध्यम से पैदा होते हैं। नेशनल सैंपल सर्वे (2014) के मुताबिक देशभर में 72 प्रतिशत ग्रामीण आबादी और 79 प्रतिशत आबादी निजी अस्पतालों में इलाज कराते हैं और सरकारी अस्पताल के मुकाबले उन्हें इलाज पर चार गुना ज्यादा खर्च करना पड़ता है। नैशनल फैमिली हेल्थ सर्वे (एनएफएचएस -4) के मुताबिक निजी अस्पतालों में 74.9% सिजेरियन आॅपरेशन हुए हैं। इसी सर्वे के मुताबिक तमिल नाडु में 34%, पुडुचेरी में 34%, केरल में 36%, आंध्र प्रदेश में 40%, महाराष्ट्र में 50%,और तेलंगाना में 58% डिलिवरी सिजेरियन से होती है। गर्भ में ही नवजात के बढ़े हो जाने से डिलीवरी में सिजेरियन के मामले हर साल बढ़ने लगे हैं। पिछले 5 सालों में संस्थागत प्रसव और आॅपरेशन से प्रसव की स्थिति को देखे तो सिजेरियन के केस बढ़ रहे हैं। 5 सालों में यहां कुल 82 हजार 628 बच्चों ने शासकीय व निजी अस्पतालों में जन्म लिया। इसमें से 4 हजार 509 बच्चे आॅपरेशन से हुए हैं। जो कि कुल प्रसव का मात्र साढ़े 5 प्रतिशत ही है। लेकिन यह प्रतिशत हर साल बढ़ रहे हैं। वर्ष 2012-13 में आॅपरेशन से हुए बच्चे मात्र 2.35 प्रतिशत थे, जो वर्ष 2013-14 में बढ़ कर 3.46 प्रतिशत, 2014-15 में 4.77 प्रतिशत, 2015-16 में 4.97 प्रतिशत और इस वर्ष 2016-17 में सबसे अधिक 5.66 प्रतिशत पर रहा। आंकड़ों का प्रतिशत भले की कम है लेकिन यदि प्रतिशत इसी तरह बढ़ते रहे हो आने वाले दिनों में गंभीर हो सकती है।   इस सर्वे के मुताबिक उत्तर के मुकाबले दक्षिण राज्यों में सिजेरियन डिलिवरी के केस ज्यादा हो रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि इसके लिए खुद गर्भवती महिलाएं और उनके परिजनों का डर और रिस्क न उठाने की प्रवृत्ति जिम्मेदार है। डॉक्टर सिर्फ हर परिस्थिति से मरीज और उनके परिजनों को सतर्क करते हैं, निर्णय डॉक्टरों का नहीं होता। हालांकि इसका दूसरा पहलू यह है कि डॉक्टर्स की काउंसलिंग पर ही ये निर्भर करता है कि मरीज कौन सा विकल्प चुनते हैं। नैचुरल तरीके से बच्चे को जन्म देना और सिजेरियन द्वारा प्रसव कराना दोनों ही बिल्कुल विपरीत स्थितियां हैं। नॉर्मल तरीके से जन्म देने में असहनीय कष्ट होता है फिर भी इसे अच्छा माना जाता है। वहीं आॅपरेशन द्वारा जन्म भले ही बिना तकलीफ के हो रहा हो, लेकिन इसके कई नुकसान होते हैं। सिजेरियन डिलिवरी के बाद दूसरे बच्चे के जन्म की प्रक्रिया में कई तरह की जटिलताएं पैदा हो सकती हैं। शोध इस बात को प्रमाणित कर चुके हैं कि सी-सेक्‍शन के जरिये 39 हफ्तों से पैदा हुए बच्‍चों को साँस संबंधी तकलीफ होने की आशंका सामान्‍य रूप से जन्‍म लेने वाले बच्‍चों की तुलना में ज्यादा होती है। नॉर्मल डिलिवरी से बच्चे को एम्निओटिक फ्लूइड की सुरक्षा मिलती है , जिससे उसे पीलिया और हाइपोथर्मिया का खतरा कम होता है।वहीं सी सेक्शन से पैदा हुए बच्चे को बीमारियों का खतरा ज्यादा होता है। सी-सेक्‍शन करवाने वाली महिलाओं को सामान्‍य डिलिवरी करवाने वाली महिलाओं के मुकाबले इंफेक्‍शन होने का खतरा ज्यादा होता है। उन्‍हें अधिक रक्‍त बहने, रक्‍त के थक्‍के जमने, पोस्‍टपार्टम दर्द, अधिक समय तक अस्‍पताल में रहना और डिलिवरी के बाद उबरने में अधिक समय लगना, जैसी परेशानियां हो सकती है। इसके अलावा ब्‍लैडर में चोट जैसी दुर्लभ दिक्‍कत भी हो सकती है।  कई बार प्रसव में जाने से पहले ही यह तय होता है कि महिला को सिजेरियन करवाने की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए कुछ विशेष परिस्थितियां और कारण जिम्मेदार होते हैं

,लखनऊ के सरकारी अस्पताल में नॉर्मल डिलिवरी 500 से 600 रूपए में हो जाती है , सिजेरियन में 2000 से 3000 तक का खर्च आता है । वो भी तब जब प्रसूता को प्राइवेट वार्ड में रखा जाए। इसमें दवा और खाना दोनों मुफ्त में उपलब्ध होता है। वहीँ प्राइवेट अस्पताल में सिजेरियन का खर्च करीब 30000 से 40000 तक आता है।इसमें दवाइयां और खाना शामिल नहीं होता। देश में 2.7 करोड़ बच्चे हर साल पैदा होते हैं. इन बच्चों में 17.2 फीसदी बच्चे सीजेरियन से पैदा होते हैं. इस तरह हर साल 46.44 लाख बच्चे सीजेरियन से पैदा होते हैं।इस तरह 23,220 करोड़ रुपये सिर्फ सीजेरियन डिलीवरी से निजी अस्पताल कमा रहे हैं. देश में आठ लाख चिकित्सकों के बावजूद हमारा देश स्वास्थ्य देखभाल क्षेत्र में 195 देशों की सूची में 154वें स्थान पर है, यह चिंता का विषय है और इस पर विचार किए जाने की जरूरत है।

   - प्रेमशंकर शर्मा (पुरोहित)


Saturday, 10 November 2018

पटाखों के प्रदूषण से बच्चों की जान का खतरा



पटाखों के प्रदूषण से बच्चों की जान का खतरा

प्रदूषण हर साल की कहानी है। लेकिन इसका कोई समाधान निकलता नहीं दिखता। नतीजा है कि वायु प्रदूषण लगातार अधिक घातक होता जा रहा है। इसकी तस्दीक विश्व स्वास्थ्य संगठन की वायु प्रदूषण और बच्चों के स्वास्थ्य पर जारी ताजा रिपोर्ट से भी हुई है। उसके अनुसार  दुनिया भर में 18 साल से कम उम्र के 93 फीसदी लोग प्रदूषित हवा में सांस लेने को मजबूर हैं। 2016 में वायु प्रदूषण से होने वाले सांस संबंधी बीमारियों की वजह से दुनिया भर में 5 साल से कम उम्र के 5.4 लाख बच्चों की मौत हुई है साल 2016 में घरेलू प्रदूषण के कारण पांच साल से कम उम्र के 66 890.5 बच्चों की मौत हो गई ।  वायु प्रदूषण बच्चों के स्वास्थ्य के लिये सबसे बड़ा खतरा बन गया है। नाइट्रोजन डॉयक्साइड  भी पीएम 2.5 और ओजोन के बनने में अपना योगदान देता है, ये दोनों वायु प्रदूषण के सबसे खतरनाक रूपों में बड़े क्षेत्रों को प्रभावित करते हैं। इस साल सबसे ज्यादा नाइट्रोजन डॉयक्साइड वाले क्षेत्रों में दक्षिण अफ्रीका, जर्मनी, भारत और चीन के नाम सबसे ऊपर हैं। ये क्षेत्र कोयला आधारित पावर प्लांट के लिए जाने जाते हैं। भारत में दिल्ली-एनसीआर, सोनभद्र- सिंगरौली, कोरबा तथा ओडीशा का तेलचर क्षेत्र ऐसे 50 शहरों की सूची में शामिल हैं। ये तथ्य साफ-साफ बता रहे हैं कि ऊर्जा और परिवहन क्षेत्र में जीवाश्म ईंधन जलने का वायु प्रदूषण से सीधा-सीधा संबंध है। बच्चे बाहर खेलें-कूदें, खिलखिलाएं और खुल कर सांस लें तो माना जाता है कि इससे उनका शारीरिक विकास होगा. लेकिन अब यही खुल कर सांस लेना बच्चों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है.हवा में बढ़ता प्रदूषण उनमें कई तरह की बीमारियां पैदा कर रहा है और उनके शारीरिक और मानसिक विकास में रुकावट डाल रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की हालिया रिपोर्ट बच्चों पर प्रदूषण के गंभीर प्रभाव को दिखाती है. रिपोर्ट के मुताबिक साल 2016 में पांच साल से कम उम्र के एक लाख से ज्यादा (101 788.2) बच्चों की प्रदूषण के कारण मौत हो गई। इसके कारण भारत में 60,987, नाइजीरिया में 47,674, पाकिस्तान में 21,136 और कांगों में 12,890 बच्चों की जान चली गई। इन बच्चों में लड़कियों की संख्या ज्यादा है. कुल बच्चों में 32,889 लड़कियां और 28,097 लड़के शामिल हैं.प्रदूषण से सिर्फ़ पैदा हो चुके बच्चे ही नहीं बल्कि गर्भ में मौजूद बच्चों पर भी बुरा असर पड़ता है।
 प्रदूषण के कारण समय से पहले डिलीवरी, जन्म से ही शारीरिक या मानसिक दोष, कम वजन और मृत्यु तक हो सकती है.ऐसे तो प्रदूषण का सभी पर बुरा असर माना जाता है, लेकिन रिपोर्ट की मानें तो बच्चे इससे सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं. प्रदूषण बच्चों के लिए कैसे जानलेवा साबित होता है, गर्भ में मौजूद बच्चे को यह कैसे बीमार कर सकता है.
नवजात बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है. उनके फेफड़ों का विकास ठीक से नहीं हुआ होता है. ऐसे में प्रदूषण उसे जल्दी प्रभावित करता है. उसे खांसी, जुकाम जैसी एलर्जी हो सकती हैं. यहां तक कि अस्थमा और सांस लेने में दिक्कत बढ़ जाती है. यही बीमारियां बढ़कर मौत का कारण बन सकती हैं. इस दौरान बच्चे का मानसिक विकास भी हो रहा होता है और प्रदूषण के कण इसमें बाधा बनते हैं। 7 नवंबर 2016 को वायु प्रदूषण का यह हाल था कि दिल्ली के सभी प्राइमरी स्कूलों की तीन दिन के लिए बंद करना पड़ा। यही हाल पिछले वर्ष राजस्थान का भी रहा। दीपावली के आसपास जयपुर, जोधपुर, उदयपुर में पीएम 10 पीएम 2.5 सहित कार्बन मोनो आक्साइड, सल्फर डाई आक्साइड, कार्बन डाई आक्साइड आदि गैसों का स्तर सीमा से अधिक पाया गया था।  हम सभी यह जानते है कि पटाखों बम चलाने से वायु प्रदूषण होता है। पटाखों से निकले ने वाले प्रदूषक, हवा में चारों और फैल जाते है। जो केवल मानव जाति के स्वास्थ्य पर ही बुरा प्रभाव तो डालते हीं है साथ ही जीव-जन्तु पेड-पौधों को भी भारी नुकसान पहुंचाते है। पटाखों से निकले तत्व जैसे लिथियम, पोटेशियम, लेड, मर्करी, बेरेलियम आदि पूरे वायुमंडल मे फैल जाते है जो हमारे शरीर के धीमे जहर है।   एक फुलझड़ी से 74 सिगरेट के बराबर और एक अनार बम से 34 सिगरेट के बराबर धुआंं निकलता है इससे सोच सकते है कि दीपावली पर चलने वाले पटाखों से कितना विषैला धुआ वातावरण में फैलता होगा। इस वर्ष दीपावली पर स्माग (विषैला धुआं) की संभावना कम होगी जैसे सर्दी बढेगी, वायुमंडल में मौजूद विषैला धुआं संघनित होकर वापिस धरातल के आस पास जाएगा। जो स्मॉग का रुप ले लेगा। यह पटाखों से निकला विषैला धुआं आज नहीं तो कल मानव के लिए घातक होगा। पटाखे जलाने के कारण भारी मात्रा जहरीला धुआं उत्पन्न होता है। पटाखे जलाने से उत्पन्न यह धुआं कारखानों और गाड़ियों से निकलने वाले धुएं से भी अधिक खतरनाक होता है। यह वायुमंडल को काफी बुरे तरीके से प्रभावित करता है और कई सारे वायु जनित बीमारियों का कारण बनता है। इस हानिकारक धुएं के कारण लोगो में श्वास संबंधित के साथ ही अन्य कई बीमारियां भी उत्पन्न होती है। इसके साथ ही पशु-पक्षी और अन्य कई जीव-जन्तु पटाखों द्वारा उत्पन्न होने वाले हानिकारक धुएं से बुरी तरीके से प्रभावित होते है। जैसे-जैसे प्रदूषण का स्तर बढ़ता है, मानव स्वास्थ्य पर भी इसका काफी बुरा प्रभाव पड़ता है। हवा नकरात्मक प्रदूषको से भर जाती है, जिसके कारण लोगो में श्वास लेने में समस्या, फेफड़ो का जाम होना, आँखों में जलन महसूस होना, आँखों का लाल होना और त्वचा संबंधित बीमारियां उत्पन्न हो जाती हैं। वह लोग जो पहले से ही अस्थमा और ह्रदय रोग जैसी बीमारियों से पीड़ीत होते हैं, वह पटाखे जलाने से उत्पन्न होने वाले प्रदूषण से सबसे बुरे तरीके से प्रभावित होते है।
इसके कारण उनका सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा ध्वनि प्रदूषण के कारण दिवाली का खुशनुमा त्योहार दुखदायी बन जाता है। पटाखों द्वारा उत्पन्न शोर-शराबे के कारण लोगो में बहरेपन की समस्या भी उत्पन्न हो सकती है। दीवाली साल में केवल एक बार मनाई जाती है, लेकिन फिर ऐसा देखा गया है कि कई लोग इस त्योहार के जश्न में हफ्तों पहले से ही पटाखें जलाना शुरू कर देते हैं। दिवाली के दिन तो आतिशबाजी की संख्या बहुत ही बढ़ जाती है। नतीजतन, दिवाली के त्योहार के दौरान कई सारे बड़े शहरों के वायु की गुणवत्ता काफी खराब हो जाती है।  पटाखों में पोटेशियम, सल्फर, कार्बन, एंटीमोनी, बेरियम नाइट्रेट, एल्यूमीनियम, स्ट्रोंटियम, तांबे और लिथियम जैसे तत्व होते हैं। जब वे जलते हैं, तो यह उत्सर्जित रसायन हवा में धुएं या पिर लौह कड़ों के रुप में मिल जाते है। भले ही यह कण एक हफ्ते से अधिक समय तक वायुमंडल में नहीं रह सकते हैं, पर जब लोग इस हवा में सांस लेते हैं तो इसके उनपर कई दीर्घकालिक नकरात्मक प्रभाव पड़ते है। ज्यादातर लोगों का मानना है कि दिवाली के एक दिन पटाखे जलाने से हमारे ग्रह के वातावरण पर कोई खास प्रभाव नही पड़ेगा, लेकिन यह सत्य नही है। आकड़ो से पता चलता है कि दिवाली के दिन पटाखे जलाने के कारण कई सारी गड़ियों के सड़क पर कई दिनों तक के चलने के बराबर का प्रदूषण उत्पन्न होता है। इसलिए यह ग्लोबल वार्मिंग की मात्रा में भी प्रतिवर्ष काफी वृद्धि करता है। पटाखे जलाने के कारण भारी मात्रा जहरीला धुआं उत्पन्न होता है। पटाखे जलाने से उत्पन्न यह धुआं कारखानों और गाड़ियों से निकलने वाले धुएं से भी अधिक खतरनाक होता है। यह वायुमंडल को काफी बुरे तरीके से प्रभावित करता है और कई सारे वायु जनित बीमारियों का कारण बनता है। इस हानिकारक धुएं के कारण लोगो में श्वास संबंधित के साथ ही अन्य कई बीमारियां भी उत्पन्न होती है। इसके साथ ही पशु-पक्षी और अन्य कई जीव-जन्तु पटाखों द्वारा उत्पन्न होने वाले हानिकारक धुएं से बुरी तरीके से प्रभावित होते है। छोटे कदम - बड़े परिवर्तन ला सकते हैं। पटाखों को फोड़ने से न सिर्फ हवा की गुणवत्ता में बिगड़ती है बल्कि यह हमारे स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है। तो भला हमें ऐसी गतिविधि में क्यों शामिल होना चाहिए,जिससे पर्यावरण के साथ-साथ हमारे जीवन पर भी इतने गंभीर दुष्प्रभाव पड़ते हो?पटाखों के बिना दीवाली मनाकर हम वातावरण को स्वस्थ्य करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। दिवाली एक सुंदर और मनमोहक त्यौहार है। कई सारे रिवाज और परंपराएं इस त्यौहार का एक हिस्सा हैं। इस दिन लोग पारंपरिक कपड़े पहननेऔरअपने घरों को सजाने और रोशन करने का काम करते हैं तथा अपने प्रियजनों के साथ ताश खेलने, घर पर मिठाई तथा रंगोली बनाने जैसे मनोरंजक कार्यों में हिस्सा लेते हैं।और इस सूची से आतिशबाजी को हटाने के बाद भीहमारे मनोरंजन पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा। लेकिन हमारा यह फैसला पर्यावरण के लिए बहुत अच्छा साबित होगा। हमें स्वंय पटाखे फोड़ने बंद करने के साथ ही हमारे आस-पास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करना होगा। इसके साथ ही हमें बच्चों को भी विशेष रूप से पर्यावरण पर पटाखों के हानिकारक प्रभावों के बारे में शिक्षित करना चाहिए। हमारे तरफ से किये गये यह छोटे-छोटे प्रयास बड़ा अंतर ला सकते हैं। दिवाली उत्सव का समय होता है। यह लोगो के चेहरों पर खुशी और मुस्कान लाने का समय होता है। पर्यावरण को प्रदूषित करके हमें इस मनमोहक पर्व का मजा खराब नही करना चाहिए। हमें यह याद रखना चाहिए कि हमारे द्वारा किये जाने वाले यह छोटे-छोटे कार्य वैश्विक चिंता का कारण बन गये हैं। इनके द्वारा ग्लोबल वार्मिंग में भी काफी ज्यादा वृद्धि देखने को मिल रही है, जोकि आज के समय में पर्यावरण के लिए सबसे बड़ा चिंता का कारण है। इसीलिए हमें स्वंय अपनी बुद्धिमता और विवेक का इस्तेमाल करते हुए पटाखों के उपयोग को बंद कर देना चाहिए।

, पिछले सात सालों में 18 लाख उद्यम बंद हुए  एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले सात वर्षों ( 2015-16  से  2022-23 ) में भारत में लगभग 18 लाख उद्यम (M...